राजकीय महाविद्यालय नगरोटा सूरियाँ में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

--Advertisement--

नगरोटा सुरियाँ -निशा ठाकुर

आज दिनांक 28 फरवरी 2024 को राजकीय महाविद्यालय नगरोटा सूरियाँ में एनएसएस व नेहरू युवा केंद्र के सौजन्य से मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें महाविद्यालय के सभी विद्यार्थियों तथा प्राध्यापकों ने भाग लिया।

यह कार्यक्रम को प्रो रंजीत तथा नेहरू युवा केंद्र के सौजन्य से सुखदीप सूद की अगुवाई में आयोजित किया गया। इसमें मुख्य अतिथि के रूप में वरिष्ठ प्राध्यापक प्रो केके शर्मा मौजूद रहे। इस कार्यक्रम के प्रमुख वक्ता प्रो रंजीत ने विद्यार्थियों को मतदान के महत्व से अवगत करवाया।

प्रो प्रवीर धीमान ने भी विद्यार्थियों को संबोधित किया तथा मतदान के महत्व तथा मतदाता को शक्ति से अवगत करवाया। दोनों वक्ताओं का प्रमुख विषय मतदाता को उनके कर्तव्यों तथा अधिकारों से अवगत करवाना था। कार्यशाला में विद्यार्थियों ने अपने मत का समुचित प्रयोग करने तथा अपने कर्तव्यों तथा अधिकारों को निभाने का भी प्रण लिया।

ये रहे उपस्थित

इस उपलक्ष पर वरिष्ठ प्राध्यापक प्रो केवल कुमार शर्मा, प्रो अजय कुमार, प्रो प्रवीर धीमान, प्रो नेहा चौधरी, डॉ राजेश, प्रो आशीष, प्रो प्रिया, प्रो युवराज, प्रो रंजीत, प्रो अभिषेक, प्रो प्रिया, प्रो नीलकमल, प्रो ज्योति तथा पुस्तकालय अध्यक्ष रजनीश चंद मौजूद रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

देवभूमि हिमाचल: ठोडा की ललकार, धनुष-बाण की टंकार, आज भी रगों में दौड़ रहा महाभारत काल का इतिहास

हिमखबर डेस्क देवभूमि हिमाचल की घाटियों में जहां आधुनिकता ने पांव...

कक्षा के दौरान अचानक छत से भरभराकर गिरा प्लास्टर, बाल-बाल बचे बच्चे

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले के अंतर्गत राजकीय...