शिमला – रजनीश ठाकुर
हिमाचल प्रदेश के सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने इस्तीफा दे दिया है। बीते दो दिन से चल रहे सियासी संकट के बीच सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने पद छोड़ दिया है। सदन के बाहर हिमाचल के पूर्व सीएम जय राम ठाकुर ने यह जानकारी दी है।
सूत्रों के अनुसार, हालांकि, अब तक सीएम सुक्खू ने राज्यपाल को इस्तीफा नहीं सौंपा है। सूत्र बताते हैं कि कांग्रेस हाईकमान ने उन्हें इस्तीफा देने को लेकर तैयार रहने के लिए कहा है। साथ ही सूत्रों ने जानकारी दी है कि सीएम सुखविंदर सुक्खू ने कांग्रेस हाईकमान के समक्ष इस्तीफे की पेशकश की है।
साथ ही सूत्रों ने जानकारी दी है कि मुख्यमंत्री सुक्खु ने इस्तीफा के साथ कांग्रेस हाई कमान के आगे शर्तें रखी है। उन्होंने मांग रखी है कि विक्रमादित्य को उपमुख्यमंत्री और मुख्यमंत्री जैसा कोई भी पद न दिया जाए। साथ ही छ बागी विधायकों में से दो को कोई भी मंत्रिपद ना दिया जाए।
बहरहाल मुख्यमंत्री पद का फैसला शाम तक होगा। सूत्रों के अनुसार डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री या प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह के नाम मुख्यमंत्री की दौड़ में चर्चाओं में है।
वहीं कांग्रेस द्वारा दो ऑब्जर्वर शिमला दौड़ाये गए हैं। इनमें कर्नाटक की डिप्टी सीएम डीके शिव कुमार और हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा शामिल हैं।
डीके शिव कुमार ने ट्वीट के जरिए जानकारी दी है कि कांग्रेस के सभी विधायक बजट के लिए पार्टी के हक में वोट करेंगे और उनकी नाराजगी को दूर कर दिया जाएगा।
विधानसभा सदन की बैठक शुरू नहीं हो पाई है। सदन में गतिरोध बना हुआ है। विधानसभा सचिव यशपाल शर्मा ने भी नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर से अनुरोध किया कि वे सदन से बाहर जाएं। लेकिन जयराम वह अपनी सीट से नहीं उठ रहे हैं।
विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि भाजपा विधायक सदन से नहीं जाएंगे, जब तक स्पीकर अंदर नहीं आते। वहीं, सत्तापक्ष सदन में मौजूद है।

