राज्यसभा की एक सीट के लिए 100 फीसदी मतदान, हेलीकॉप्टर से पहुंचे चिंतपूर्णी के विधायक

--Advertisement--

शिमला, 27 फरवरी – रजनीश ठाकुर

शिमला में राज्यसभा की एक सीट के लिए वोटिंग प्रक्रिया 68वें विधायक के वोट डालने के साथ ही पूरी हो गई है। दोपहर 12 बजे तक 68 में से 67 विधायकों की वोटिंग प्रक्रिया मुकम्मल हो चुकी थी, मात्र एक वोट बाकी था।

कांग्रेस के चिंतपूर्णी विधानसभा क्षेत्र के विधायक सुदर्शन बबलू वोट देने नहीं पहुंच सके थे। लेकिन 1ः00 बजे से पूर्व शेष एक विधायक भी अपने मत का इस्तेमाल करने राजधानी पहुंच गए। विधायक को हेलीकॉप्टर द्वारा शिमला पहुंचाया गया।

सीएम सुक्खू ने ये कहा

इस दौरान मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि राज्यसभा चुनाव के लिए शाम को मतगणना है। तभी कुछ बात करेंगे। उन्होंने कहा कि अगर कांग्रेस का कोई विधायक बिका नहीं होगा तो राज्यसभा सदस्य को 40 के 40 वोट मिलेंगे। मतगणना के बाद ही बात पक्की होगी।

वहीं, कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने कहा कि रात को बैठक में किसी ने कोई नाराजगी जाहिर नहीं की। उन्हें पूर्ण विश्वास है कि कांग्रेस इसमें विजयी होगी। संकट की घड़ी जरूर है। एक उम्मीदवार भाजपा ने दिया है और उन्हें लगता है कि केंद्र सरकार का आशीर्वाद है। वह बहुत आश्वस्त होकर फील्ड में निकले हैं।

सच बात यह है कि सरकार को बनाने की बात थी तो जितने भी विधायक जीतकर आए तो उन्हें आशा थी कि उन्हें कुछ न कुछ जरूर बनाया जाएगा। जैसे राजेंद्र राणा ने कहा कि उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री धूमल को हराया। अभी भी कुछ नहीं बिगड़ा है। उन्हें भरोसा भी दिलाया गया है कि वक्त आएगा और उन्हें स्थान दिया जाएगा। इससे कांग्रेस पार्टी मजबूत होगी। तस्वीर जल्द साफ होगी।

 

भाजपा की सियासी चाल पर सबकी नजरें हैं। भाजपा की निगाह कांग्रेस की काली भेड़ों पर है, जिन्हें लक्षित कर प्रत्याशी दिया गया है। राज्यसभा के लिए यह द्विवार्षिक चुनाव होने जा रहे है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा का बतौर राज्यसभा सांसद कार्यकाल पूरा होने के बाद चुनाव हो रहे हैं। आज शाम को नतीजा घोषित होगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में भूकंप के झटकों से सहमे लोग, सुबह-सुबह कांपी धरती

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में आज यानी...

रन-वे से पहले एयरपोर्ट प्रभावित परिवारों को घर, एयरपोर्ट का 3010 मीटर बनेगा रन-वे

कांगड़ा हवाई अड्डा विस्थापितों के पुनर्वास को प्राथमिकता। हिमखबर डेस्क  हिमाचल...