डीएवी कांगड़ा के बाहर छात्रों का जोरदार प्रदर्शन

--Advertisement--

कालेज में तनावपूर्ण हुआ माहौल, पुलिस ने मोर्चा संभालकर काबू किए उग्र छात्र

काँगड़ा – राजीव जस्वाल

डीएवी कालेज के बाहर छात्र संगठनों द्वारा अपनी अपनी मांगों को लेकर रोष प्रदर्शन किया गया। इसके बाद एनएसयूआई ने उनका विरोध करना शुरू कर दिया। ऐसे में माहौल तनावपूर्ण हो गया।

माहौल को देखते हुए डीएसपी कांगड़ा अंकित शर्मा एवं कांगड़ा संजीव कुमार अपने दलबल के साथ डीएवी कालेज पहुंचे। डीएसपी कांगड़ा अंकित शर्मा ने छात्र संगठनों के पदाधिकारी एवं सदस्यों से बातचीत कर माहौल को शांत करवाया।

इस दौरान छात्र संगठनों के एवीबीपी कांगड़ा कालेज इकाई के अध्यक्ष करण, इकाई के कार्यकत्र्ता रूबल गुप्ता, नगर इकाई कांगड़ा अध्यक्ष आशुतोष परवान, विशाल सकलानी, निखिल, अभिषेक चौधरी, सौरभ चौधरी, सागर, मानवी सहित छात्र संगठनों के कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।

छात्र संगठनों ने कहा कि पदाधिकारी ने कहा कि जब तक उनकी मांग को पूरा नहीं किया जाता तब तक वह विरोध प्रदर्शन जारी रखेंगे। छात्र संगठनों के सदस्यों को बातचीत के लिए कॉलेज के प्रिंसिपल के पास ले गए।

इस दौरान आरुष चौधरी एवीबीपी जिला संयोजक ने बताया कि शुक्रवार को एवीबीपी के कार्यकत्र्ता कॉलेज में अपनी मांगों को लेकर कॉलेज प्रशासन से मिलने जानें लगे तो उन्हें लगे हुए एवीबीपी बैच के साथ अंदर नहीं जाने दिया गया।

उन्होंने बताया कि उनकी प्रमुख मांग यह है कि एबीवीपी कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों को कॉलेज में बैच लगाने की अनुमति दी जाए व कॉलेज में एबीवीपी की गतिविधियां भी करवाने की अनुमति दी जानी चाहिए। एनएसयूआई जिला अध्यक्ष निखिल जम्बाल ने कहा कि आउटसाइडर को कॉलेज में प्रवेश नहीं होना चाहिए।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में एसएसए का कारनामा: मीडियम इंग्लिश और हिंदी में छपवाकर स्कूल भेज दिए प्रश्न पत्र

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के सरकारी स्कूलों में चार जुलाई...

सेना के 10 जांबाजों ने 2 बाइक्स पर 9 मिनट में पार की 9 KM अटल टनल, बना डाला वर्ल्ड रिकॉर्ड!

हिमखबर डेस्क भारतीय सेना के जांबाजों ने अपने अदम्य साहस,...

1.09 किलो चरस छिपाकर ले जा रहे 2 युवक गिरफ्तार

हिमखबर डेस्क बिलासपुर पुलिस की स्पैशल डिटैक्शन टीम ने 2...

अमेरिका के मोटल में लगी भीषण आग, भारतीय दम्पति और बेटी की मौत

हिमखबर डेस्क अमेरिका के Ohio राज्य में एक मोटल में...