माइनस 25 डिग्री तापमान में बर्फ के बीच गुजरात के जोड़े ने काजा में लिए सात फेरे, लोग मानते रहे…

--Advertisement--

मोरंग गांव में डेस्टिनेशन वेडिंग को लोग मानते रहे फिल्म की शूटिंग

काजा – अजय सूर्या

दूर-दूर तक बिछी बर्फ की सफेद चादर, समुद्रतल से 12 हजार फुट की ऊंचाई और माइनस 25 डिग्री तापमान जिंदगी के सबसे खास लम्हे को यादगार बनाने के लिए इससे अच्छा माहौल कहां मिलेगा। गुजरात के एक प्रेमी जोड़े ने सोमवार को काजा से करीब 20 किलोमीटर दूर स्पीति के मोरंग गांव में बर्फ के बीच सजे मंडप में सात जन्मों का रिश्ता जोडक़र किसी फिल्मी कहानी को जीवंत कर दिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार एक प्रेमिका की जिद्द ने अपने प्रेमी को यहां पर विवाह का मंडप सजाने पर मजबूर कर दिया है। काजा के मोरंग गांव में गुजरात के एक प्रेमी जोड़े ने बर्फबारी और माइनस 25 डिग्री तापमान में मंडप सजाकर विवाह के पवित्र साथ फेरे लिए।

स्थानीय लोग पहले इसे किसी फिल्म की शूटिंग का कोई सीन समझ बैठे, लेकिन बाद में पता चला कि यह फिल्मी नहीं, बल्कि हकीकत में शादी हो रही है। हल गांव के पेशे से टीचर कलजंग के मुताबिक बातचीत करने के बाद मालूम हुआ कि गुजरात से आए कुछ लोग मोरंग गांव में बर्फबारी के बीच मंडप सजाकर प्रेमी जोड़े की विवाह रस्म पूरी कर रहे हंै। बकायदा मंत्रोच्चारण के साथ हिंदू रीति-रिवाज के मुताबिक विवाह की रस्म पूरी की गई।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...

कुक हेल्पर और स्टीवर्ड के पदों पर भर्ती, 24 सितंबर को कैंपस इंटरव्यू

कुक हेल्पर और स्टीवर्ड के पदों के लिए 24...

सुख आश्रय योजना के 41 लाभार्थियों को 3-3 लाख की मदद, अब अपने घर का सपना होगा पूरा

हिमाचल की सुख आश्रय योजना के तहत 41 लाभार्थियों...