कोलर सड़क हादसे में घायल युवक ने नाहन में तोडा दम, दो हुआ मृतकों का आंकड़ा

--Advertisement--

नाहन, 27 फरवरी – नरेश कुमार राधे

चंडीगढ़- देहरादून हाईवे पर सोमवार शाम कोलर में हुए सड़क हादसे में घायल युवक ने भी उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। जबकि एक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई थी। बीती शाम नाहन से पांवटा साहिब जा रही काशमी कोच (HP 71 A- 0672) की निजी बस की कोलर के समीप बाइक (HP 71-3433) से टक्कर हो गई थी।

धारटीधार के मंधाना गांव के धनवीर सिंह (34) को बेहद नाजुक हालत में उपचार लिए नाहन मेडिकल कॉलेज लाया गया था, लेकिन उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। हादसे के कारणों को लेकर स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन हाईवे पर निजी बसों की एक दूसरे से आगे निकलने की होड़ पर नकेल कसे जाने की मांग जरूर की जा रही है।

उधर, शुरुआती जांच में ये भी सामने आ रहा है कि एक निजी स्कूल की बस हाईवे किनारे बच्चों को उतार रही थी। इसी दौरान बाइक व निजी बस की आमने-सामने की टक्कर हो गई।

ये भी बताया जा रहा है कि मौके पर लोग तमाशबीन बने रहे, घायल को तुरंत अस्पताल पहुंचाने का प्रयास नहीं किया गया। नाहन से 108 को पहुंचने में 30 से 45 मिनट का वक्त लगना ही था।  इस अविधि में घायल को नाहन पहुंचाया जा सकता था।

यहां तक की पुलिस को शव पावंटा साहिब भेजने के लिए वाहन के इंतजाम में भी खासी जद्दोजहद करनी पड़ी।  हादसे के समय धनवीर सिंह ही बाइक चला रहा था। चूंकि युवक ने हेलमेट पहना हुआ था लिहाजा कुछ हद तक युवक का बचाव हो गया था। हालांकि अब युवक की मौत हो चुकी है।

बता दे कि बाइक  पीछे बैठे युवक अलबेल सिंह (30) का घटनास्थल पर ही निधन हो गया था। हादसे में दो युवकों के निधन की खबर से समूचे धारटीधार में शोक की लहर है। मंगलवार को शवों का पोस्टमार्टम किया जायेगा। घटनास्थल से अलबेल सिंह का शव पोस्टमार्टम के लिए पांवटा साहिब भेज दिया गया था।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...

कुक हेल्पर और स्टीवर्ड के पदों पर भर्ती, 24 सितंबर को कैंपस इंटरव्यू

कुक हेल्पर और स्टीवर्ड के पदों के लिए 24...

सुख आश्रय योजना के 41 लाभार्थियों को 3-3 लाख की मदद, अब अपने घर का सपना होगा पूरा

हिमाचल की सुख आश्रय योजना के तहत 41 लाभार्थियों...