पंचायती राज प्रकोष्ठ की जिला कार्यकारिणी गठित, नूरपुर, इन्दौरा, ज्वाली और फतेहपुर के मण्डल संयोजक और सहसंयोजक किए नियुक्त

--Advertisement--

जिला संयोजक सिकन्दर राणा और सहसंयोजक करतार पठानिया ने किया कार्यकारिणी का गठन, प्रकोष्ठ के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राजेन्द्र कुमार भी रहे विशेष रूप से उपस्थित, नूरपुर, इन्दौरा,ज्वाली और फतेहपुर के मण्डल संयोजक और सहसंयोजक किए नियुक्त, जिला कार्यालय जसूर में हुए कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष रमेश राणा भी रहे उपस्थित, गठन के बाद बोले जिला संयोजक सिकन्दर राणा, बूथ स्तर पर कार्य करते हुए पंचायती राज प्रकोष्ठ करेगा धरातल पर काम, लोकसभा चुनावों के चलते हर व्यक्ति को पार्टी के साथ जोड़ना रहेगी प्राथमिकता

नूरपुर – स्वर्ण राणा

पंचायती राज प्रकोष्ठ के नवनियुक्त जिला संयोजक सिकन्दर राणा ने आज जिला पार्टी कार्यालय में बैठक की।बैठक में जहां भविष्य में लोकसभा चुनावों के तहत कार्यप्रणाली पर मंथन किया गया वहीं जिला कार्यकारिणी और मण्डल स्तर पर संयोजक और सहसंयोजको की भी नियुक्ति की।

सिकन्दर राणा ने उनकी नियुक्ति पर पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर,प्रदेश अध्यक्ष राजीव बिंदल, पंचायती राज प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक अमर ठाकुर और शिशु धर्मा का आभार जताया।वहीं उन्होंने कार्यक्रम की जानकारी देते हुए बताया कि सहसंयोजक करतार सिंह पठानिया के साथ चारों विधानसभाओं में पंचायती राज प्रकोष्ठ का गठन किया।

इसमें नूरपुर से जगदीश सिंह(जग्गू)संयोजक,रोहित पठानिया(लाड्डी) और बलराम सिंह सहसंयोजक,फतेहपुर से संजय धीमान को संयोजक और प्रेमलाल शर्मा और निक्का राम को सहसंयोजक, इन्दौरा से अजय सिंह गुलेरिया संयोजक और रणजीत सिंह सहसंयोजक,ज्वाली विधानसभा से जीएस बेदी संयोजक और अभय सिंह सहसंयोजक नियुक्त किए गए है।

जिला कार्यकारिणी में नूरपुर से शांता कुमार और शिवदेव सिंह(गुछु),इन्दौरा से परमजीत सिंह और सुखविंदर सिंह, फतेहपुर से बृजभूषण शर्मा और हरिंदर पाल सिंह को जिला कार्यकारिणी में शामिल किया गया है।

सिकन्दर राणा ने बताया कि कार्यकारिणी में अभी और पदों पर नियुक्ति होनी है जिसमें उन कर्मठ कार्यकर्त्ताओं को प्रकोष्ठ में शामिल किया जाएगा जो पार्टी में पूरी निष्ठा के साथ काम करने के लिए सजग हों।

उन्होंने लोकसभा चुनावों को लेकर कहा कि पंचायती राज प्रकोष्ठ बूथ स्तर पर कार्य करते हुए हर घर तक पहुंचेगा और केंद्र सरकार की जनहित नीतियों से अवगत कराते हुए उन्हें पार्टी के साथ जोड़ेगा ताकि जिला नूरपुर से भारी बहुमत के साथ भाजपा प्रत्याशी की जीत को सुनिश्चित किया जा सके।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में 2 करोड़ की हेराफेरी, मनरेगा के सोशल ऑडिट में सामने आई बड़ी गड़बड़

हिमखबर डेस्क  केंद्र ने बेशक मनरेगा की जगह वीबी जी...

10 हजार हिमाचली युवाओं को औद्योगिक प्रशिक्षण देकर बनाया जाएगा कुशल, स्टाइपेंड भी मिलेगा

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश में उद्योग स्थापित करने तथा स्टार्टअप...