हिमाचल कांग्रेस महासचिव बंबर ठाकुर पर हमला करने वाले गिरफ्तार, बेटों को भी आई चोटें

--Advertisement--

बिलासपुर – सुभाष चंदेल

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस महासचिव व पूर्व विधायक बंबर ठाकुर पर हमले की घटना राज्य में सुबह से ही खासी चर्चा में है। इसी बीच देर शाम ये जानकारी आई है कि पुलिस ने 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

बताया ये जा रहा है कि शुक्रवार को पूर्व विधायक जैसे ही रेलवे प्रोजेक्ट के तहत कार्य कर रही डीबीएल कंपनी के कार्यालय से बाहर निकले, उसी दौरान करीब 20 लोगों ने पहले गाली-गलौज की, फिर मारपीट शुरू कर दी। आरोप डंडों व तेजधार हथियार के इस्तेमाल का भी है। घटना में पूर्व विधायक के दो बेटों को भी चोटें आने की खबर है।

उधर, मारपीट की घटना के विरोध में कांग्रेस ने रैली निकाली, साथ ही जमकर नारेबाजी भी की। इसी बीच पूर्व विधायक ने आरोप लगाया है कि भाजपा के विधायक त्रिलोक जम्वाल द्वारा हमले की साजिश रची गई।

उनका कहना था कि वो बेरोजगारों के मुद्दे को लेकर बातचीत के लिए गए थे। जैसे ही कार्यालय से बाहर निकले तो चिट्टे के धंधे में शामिल भाजपा समर्थित कार्यकर्ताओं ने हमला कर दिया।

डीएसपी मदन धीमान के बोल

उधर, डीएसपी मदन धीमान ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, साथ ही गहनता से जांच की जा रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

लोक गायक इंद्रजीत की एक पहल ने बदला ट्रेंड, मोनाल की जगह कृत्रिम ‘कलगी’ बनी लोगों की पहली पसंद

हिमखबर डेस्क ‘हिमाचली टोपी’ जिसे पहाड़ी टोपी भी कहा जाता है,...

स्कूल के समीप रंगड़ों ने मां समेत दो बच्चों पर किया हमला, अस्पताल में भर्ती

हिमखबर डेस्क जनपद के जोगिंद्रनगर उपमंडल के द्राहल क्षेत्र में...