काँगड़ा: पहले दुष्‍कर्म, फिर बहला-फुसलाकर कर ली शादी; अब 21 दिन बाद फंदे पर झूलती मिली युवती

--Advertisement--

देहरा – शिव गुलेरिया

देहरा उपमंडल के तहत हरिपुर तहसील के साथ लगते एक गांव की लड़की ने ससुराल पक्ष से परेशान होकर जान दे दी। 21 दिन पहले ही शपथपत्र के जरिये शादी की थी। कुछ दिन से वह मायके में थी। शुक्रवार सुबह वह घर में फंदे से लटकी मिली। पुलिस ने लड़की के पिता के बयान के आधार पर मानसिक प्रताड़ना का केस दर्ज कर लिया है।

लड़की के पिता ने बताया कि उनकी बेटी की आयु 18 साल नौ महीने थी। उनके अनुसार पड़ोस के गांव में लोक मित्र केंद्र संचालक 29 साल के युवक ने उनकी बेटी को फुसलाकर उसकी अश्लील वीडियो बनाया था। वह इसे वायरल करने की धमकी देकर काफी समय से उससे दुष्कर्म कर रहा था।

तंग आकर कुछ समय पहले लड़की ने घर पर सब बता दिया। इसके बाद उन्होंने एक फरवरी को पुलिस थाने में युवक के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज करवा दिया। दो फरवरी को युवक के स्वजन देहरा पहुंचे और शपथ पत्र के आधार पर दोनों की शादी करवा दी। उनकी बातों में आकर उन्होंने केस वापस ले लिया।

लड़की को घर ले जाने की बजाय कहा कि कुछ दिन बाद वे बरात लेकर उनके घर आएंगे। लेकिन इसके बाद उन्होंने कोई बात नहीं की। सात फरवरी को वह पंचायत प्रधान को लेकर उनके घर पहुंचे। इसके बाद आठ फरवरी को वे उनकी बेटी को लड़के की बुआ के घर ले गए। इस दौरान बेटी से उनकी कोई बात नहीं हुई।

इसके बाद 14 फरवरी दोपहर उनके घर से कुछ दूर लड़के की दादी और बुआ ने धक्के मारकर बेटी को कार से उतरा और चले गए। इसके बाद से लड़की मायके में ही थी। इसी बीच उन्होंने एसपी से मिलकर दुष्कर्म के केस को दोबारा खुलवाने की भी मांग की।

वीरवार वे न्यायाधीश से मिलने देहरा गए थे, लेकिन मुलाकात नहीं हुई। शुक्रवार सुबह वे फिर अदालत जाने की तैयारी कर रहे थे। इसी बीच बेटी को बुलाने जब गए तो देखा उसने फंदा लगा लिया था। लोगों की मदद से उन्होंने उसे नीचे उतारा, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

उनका आरोप है कि लड़के वाले उनसे लाखों रुपये और दहेज की मांग भी कर रहे थे।लड़की ने सुसाइड नोट में लड़के पर दुष्कर्म के साथ ही अश्लील वीडिये बनाने का भी आरोप लगाया है। उसने बताया है कि लड़का उसे वीडयो वायरल करने की भी धमकी देता था।

डीएसपी अनिल कुमार के बोल

देहरा के डीएसपी अनिल कुमार ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस लड़की के पिता की शिकायत के आधार पर लड़की के ससुराल वालों के खिलाफ प्रताड़ना का केस दर्ज कर लिया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

क्योंकि यह आराम का मामला है…स्ट्रेट कट, ए-लाइन या अनारकली, कॉटन कुर्तियों के लिए युवतियां क्रेजी

हिमखबर डेस्क जैसे-जैसे गर्मियों का मौसम शुरू हो रहा है, वैसे-वैसे...

ढलियारा में तीखे मोड़ पर खाई में गिरी श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली, 3 की मौत, 15 घायल

हिमखबर डेस्क उपमंडल देहरा के अंतर्गत ढलियारा क्षेत्र में शुक्रवार को...