बहन की मांग में भाई का सिंदूर; ऐसे शुरू हुई प्रेमकथा, जानें HP पुलिस ने क्यों किया गिरफ्तार

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

बिहार के जहानाबाद से अजीबो-गरीब मामला सामने आया है। यहां पर भाई ने बहन की मांग में सिंदूर भरकर मंदिर में शादी रचा ली। भाई-बहन की अनोखी प्रेम कहानी सुनकर पुलिस के होश उड़ गए। शादी का मामला दो राज्यों हिमाचल प्रदेश और बिहार से जुड़ा हुआ है।

प्रेमी युगल बिहार के जहानाबाद में शादी करके पति-पत्नी की तरह रह रहा था। सनसनीखेज मामले का खुलासा तब हुआ जब हिमाचल प्रदेश की पुलिस युवती की तलाश में जहानाबाद पहुंची और आदर्श नगर मोहल्ले में छापेमारी कर प्रेमी युगल को बरामद कर लिया। दोनों को पुलिस अपने साथ थाने ले आई।

जानकारी के मुताबिक, गया जिले के बाहनपुर गांव का धनंजय कुमार बैंगलुरु में जॉब करता था। ढाई महीने पहले अपने गांव आया, इसी दौरान उसकी मुलाकात चचेरी बहन से हुई। चचेरी बहन हिमाचल प्रदेश के बघी में रहती थी। दोनो की मुलाकात हुई। दोनों ने एकदूसरे के फोन नंबर ले लिए।

फिर दोनों में नियमित रूप से बातचीत होने लगी। बातचीत जल्द ही दोस्ती में बदल गई। दोस्ती कब प्यार में बदल गई, दोनों को पता ही नहीं चला। फिर क्या था, प्यार ने अपना रंग दिखाया। दोनों ने घर से भागकर शादी करने का फैसला कर लिया।

मंदिर में रचाई शादी

एक फरवरी को हिमाचल प्रदेश स्थित घर से लड़की अपने चचेरा भाई के साथ भाग गई। दोनों जहानाबाद पहुंचे और किराए के मकान में पति-पत्नी की तरह रहने लगे। पुलिस तब हैरान रह गई जब युवक ने बताया कि 20 फरवरी को शहर के गौरक्षणी स्थित माता मुंडेश्वरी मंदिर में शादी रचा ली है। इधर, लड़की के घर से भागने से उसके परिजन परेशान हो गए। उन्होंने महिला थाने में लड़की की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करा दी।

पुलिस अधिकारी रतनलाल के बोल

वहीं, इस मामले को लेकर हिमाचल प्रदेश से आए पुलिस अधिकारी रतनलाल ने बताया कि बघी से एक लड़की एकाएक गायब हो गई थी। इसके बाद लड़की की मां ने महिला थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। प्राथमिकी के तहत जांच के दौरान पुलिस ने मोबाइल लोकेशन के आधार पर युवक और युवती को आदर्श नगर मोहल्ले के एक मकान से बरामद किया है।
दोनों एक साथ रह रहे थे। साथ ही मंदिर में शादी किए जाने की बात भी बताई जा रही है। एएसआई रतनलाल ने बताया कि लड़की की मां ने महिला थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। फिलहाल, हिमाचल प्रदेश की पुलिस ने दोनों को अपने साथ लेकर जा रही है।
--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

प्रार्थना सभा में छात्रा और छात्र को थप्पड़ मारने का आरोप, सरकारी स्कूल के प्रधानाचार्य पर केस दर्ज

हिमखबर डेस्क शिमला जिले के एक सरकारी वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय...

कसौली में सात फेरों का खौफनाक अंत, पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर मार डाला पति, शव झाडिय़ों में फेंका

हिमखबर डेस्क सोलन जिला के कसौली विधानसभा क्षेत्र में रिश्तों...

हिमाचल में एक और छात्र ने की आत्महत्या, मानसिक और शारीरिक प्रताडऩा से टूट गया नौवीं का स्टूडेंट

हिमखबर डेस्क खुंडिया थाना क्षेत्र के गांव ठम्बा के 14 वर्षीय...