अखिलेश व नियति वने मिस्टर व मिस फेयरवेल

--Advertisement--

अखिलेश व नियति वने मिस्टर व मिस फेयरवेल

लंज – निजी संवाददाता 

राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला लंज में 12वीं कक्षा के बच्चों के लिए विदाई समारोह आयोजित किया गया। 11वीं कक्षा के बच्चों ने इस समारोह का आयोजन किया।

इस दौरान 11वीं कक्षा की छात्राओं नैंसी , श्रुति रंधावा तथा पायल ने कार्यक्रम के दौरान मंच को संभाला तथा अपने सीनियर्स को मंच पर बुलाकर अलग-अलग टास्क दिए।

इस दौरान 11वीं कक्षा की छात्रा सुनिधि ने मनमोहक नृत्य पेश किया। कार्यक्रम के अंत में अखिलेश शांडिलल को मिस्टर फेयरवेल तथा नियति शर्मा को मिस फेयरवेल चुना गया। जबकि मिस्टर पर्सनालिटी नमन जसरोटिया तथा मिस पर्सनालिटी प्राची को बनाया गया।

इस दौरान 12वीं कक्षा के सभी बच्चों ने बहुत ही शांतिपूर्ण ढंग से कार्यक्रम में भाग लिया तथा सभी ने अति सुंदर प्रस्तुतियां देकर इसे अपनी जिंदगी का एक यादगार लम्हा बनाया।

कार्यक्रम के अंत में प्रधानाचार्य राकेश शर्मा ने बच्चों को जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा दी तथा भविष्य में एक अच्छा नागरिक बनने के लिए प्रेरित किया।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में आयोजन

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में...

डील का असर: होर्मुज लांघने वाले जहाजों को 60 दिन टैक्स माफ, ईरान उठाएगा खर्च

हिमखबर डेस्क ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (एसएनएसई) ने...

NEET अभ्यर्थियों को HRTC में मुफ्त यात्रा, 20 से 22 जून तक नहीं लगेगा किराया

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में नीट परीक्षा के अभ्यर्थियों को...

न पार्किंग की व्यवस्था, न श्रद्धालुओं के चलने का रास्ता… हिमाचल के चामुंडा धाम में चरमराई व्यवस्था

हिमखबर डेस्क प्रसिद्ध श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम मंदिर में इन...