डीएवी मनेई में संगीता मिस फेयरवेल और सक्षम जंडोरिया बना मिस्टर फेयरवेल

--Advertisement--

लंज – निजी संवाददाता 

डीएवी मनेई में विदाई समारोह में जमा एक कक्षा के विद्यार्थियों ने जमा दो के विद्यार्थियों को भावभीनी विदाई दी। जमा एक की छात्राओं ने जमा दो के छात्र- छात्राओं का स्कूल के मुख्य द्वार पर गर्मजोशी से स्वागत किया। समारोह का शुभारंभ हवन यज्ञ के साथ आरंभ हुआ ।

इस मौके पर बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर समां बांधा। विद्यार्थियों ने जमा दो के विद्यार्थियों को चेयर गेम, फनी टाइटल देकर सम्मानित करने के साथ ही विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन भी किया।

इसमें अव्वल रहने पर जमा दो की छात्रा संगीता और छात्र सक्षम जंडोरिया को मिस व मिस्टर फेयरवेल के खिताब से नवाजा गया।

इसमें जमा दो की छात्रा अनामिका शर्मा और छात्र अनुज कुमार को मिस पर्सनलिटी और मिस्टर पर्सनलिटी का खिताब दिया गया।

जमा दो की छात्रा तनीषा राणा और छात्र अनीश ठाकुर को प्रिंसेस और मिस्टर हैंडसम के खिताब से नवाजा गया।

स्कूल के प्रधानाचार्य दिनेश कौशल ने विद्यार्थी जीवन पर प्रकाश डालते हुए स्कूल और शिक्षा के महत्व को समझाया और बच्चों के उज्जवल भविष्य के लिए आशीर्वाद दिया।

उन्होंने बच्चों के खिताब जीतने पर उन्हें बधाई दी और उनके भावी जीवन की मंगल कामना की।।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में ATS के विरोध में वाहन ऑपरेटर्स करेंगे चक्का जाम, …तो स्कूलों में रहेगी छुट्टी? प्रशासन की तैयारी

हिमखबर डेस्क जिला कांगड़ा में कमर्शियल वाहन ऑपरेटर परिवहन नीतियों...

कांगड़ा में चरस और चिट्टे के साथ दो लोग गिरफ्तार, चिट्टे में मौजूद युवक शाहपुर से

हिमखबर डेस्क पुलिस ने दो अलग-अलग घटनाओं में नशीले पदार्थ...

सरकार की अपील, ऑनलाइन ही बुक कराएं सिलेंडर, जरूरत पड़ने पर ही जाएं वितरक के पास

हिमखबर डेस्क ऑनलाइन बुकिंग के बढ़ने के बावजूद रसोई गैस...