पूर्व अर्द्धसैनिक बल संगठन जिला कांगड़ा ने केबल किशोर के देहांत पर किया दुख प्रकट

--Advertisement--

14 एनडीआरएफ ने दिया गार्ड ऑफ ऑनर।

शाहपुर – कोहली

जिला कांगड़ा पूर्व अर्द्धसैनिक बल कल्याण संगठन के जिला कोषाध्यक्ष केबल किशोर शर्मा (77) का शुक्रवार सुबह को राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कॉलेज अस्पताल टांडा में देहांत हो गया।

शाहपुर निवासी स्वर्गीय केवल किशोर शर्मा शुगर की बीमारी से पीड़ित थे और टांडा अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। यह भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल से निरीक्षक पद से सेवा निवृत हुए थे।

संगठन के जिला अध्यक्ष एमएल ठाकुर, जिला सचिव बलदेव राणा, कुशल राणा जिला सचिव, सुभाष चंद जरियाल, ईश्वर दास, यशवंत परमार, इंद्रपाल सिंह, जगदीश चंद, हरबंस लाल आदि ने बताया कि स्वर्गीय केवल किशोर ईमानदार, कर्मठ प्रवति के इंसान थे।

इनके स्वर्गवास से इनके परिवार सहित जिला और प्रदेश संगठन को भारी क्षति हुई है। उन्होंने उनकी आत्मा की शांति, व शौकाकुल परिवार को इस क्षति को सहन करने की शक्ति, धैर्य देने की भगवान से प्रार्थना की।

इस अवसर पर संगठन के पदाधिकारियों सहित सैंकड़ों की संख्या में संगठन के सदस्यों ने मृत आत्मा को श्रद्धांजलि देने के लिए उनके अंतिम संस्कार में शामिल हुए।

इस अवसर पर कमाडेंट 14 एनडीआरएफ बटालियन की ओर से निरीक्षक योगराज ठाकुर की टीम ने गार्ड ऑफ ऑनर दिया।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में आयोजन

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में...

डील का असर: होर्मुज लांघने वाले जहाजों को 60 दिन टैक्स माफ, ईरान उठाएगा खर्च

हिमखबर डेस्क ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (एसएनएसई) ने...

NEET अभ्यर्थियों को HRTC में मुफ्त यात्रा, 20 से 22 जून तक नहीं लगेगा किराया

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में नीट परीक्षा के अभ्यर्थियों को...

न पार्किंग की व्यवस्था, न श्रद्धालुओं के चलने का रास्ता… हिमाचल के चामुंडा धाम में चरमराई व्यवस्था

हिमखबर डेस्क प्रसिद्ध श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम मंदिर में इन...