धर्मशाला में तीन दिवसीय राज्य स्तरीय मास्टर वेटरन बैडमिंटन चैंपियनशिप में कांगड़ा चैंपियन

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

धर्मशाला में तीन दिवसीय राज्य स्तरीय मास्टर वेटरन बैडमिंटन प्रतियोगिता में जिला कांगड़ा का प्रदर्शन सबसे अच्छा रहा, जिसके चलते जिला को ओवरऑल ट्राफी से नवाजा गया है।

इस प्रतियोगिता में जिला कांगड़ा के संजय आचार्य एवं संदीप ढींगरा ने कांगड़ा के ही दौलत राम धीमान एवं अजीव सिंह गुलेरिया को हराकर खिताब अपने नाम किया।

60 आयु वर्ग के युगल मुकाबले में कांगड़ा के ही संजीव रतन भाटिया एवं अशोक आगरा, 50 आयु वर्ग के मिश्रित मुकाबले में कांगड़ा के बलवीर ठाकुर एवं विजय ठाकुर की जोड़ी ने खिताब अपने नाम किया।

45 आयु वर्ग के मिश्रित मुकाबले में कांगड़ा के हितेंद्र सैनी एवं उर्वशी थापा, 45 आयु वर्ग के पुरुषों के एकल मुकाबले में कांगड़ा के अश्वनी कुमार, महिला के 45 आयु वर्ग के एकल मुकाबले में कांगड़ा की उर्वशी थापा व 40 आयु वर्ग के मिश्रित मुकाबले में कांगड़ा जिला के गौरव चड्ढा एवं कॉलिन की जोड़ी विजेता रही।

इस प्रतियोगिता में जो विजेता एवं उपविजेत रहे, वे सभी मार्च महीने में हरियाणा में होने वाली राष्ट्रीय स्तरीय मास्टर वेटरन प्रतियोगिता में हिमाचल प्रदेश का नेतृत्व करेंगे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...