प्रदेश में कांग्रेस की सरकार नहीं, नौटंकी चल रही: नेहरिया

--Advertisement--

बजट की ढींगे हाँक रहे कांग्रेसी, सीयू के 30 करोड़ क्यूँ नहीं जमा करवा रही सरकार? बजट में छूटे वर्ग की अब सरकार को आने लगी याद

धर्मशाला – हिमखबर डेस्क

पूर्व विधायक विशाल नेहरिया ने कहा कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने 14 माह में कोई नया काम किया नहीं है, फिर भी मुख्यमंत्री अपने मुहं मियां मिठू बनने लगे हैं।

मुख्यमंत्री बयान दे रहे हैं कि कांग्रेस सरकार में भ्र्ष्टाचार का कोई मामला सामने नहीं आया है, लेकिन मुख्यमंत्री यह भूल गये हैं कि उन्होंने 14 माह में कोई नया काम प्रदेश में नहीं किया है, पूर्व में चल रहे कार्यों को भी रोका है।

आज प्रदेश में ऐसा समय आ गया है कि बेरोजगार धरने पर हैं, प्रदेश सरकार के अराजकता वाले रवेये के कारण रोजगार देने वाले उद्योग प्रदेश छोड़कर जा रहे हैं। कांग्रेस की गारंटीयों का कोई अता-पता नहीं है।

कांग्रेस नेताओं की अपनी ढफली अपना राग है। मुख्यमंत्री बजट की ढींगे हाँक रहे हैं, तो केंद्रीय विश्वविद्यालय का 30 करोड़ रूपये क्यूं नहीं जमा करवा रहे?

पूर्व विधायक ने कहा कि मुख्यमंत्री बजट पेश कर रहे हैं, सरकार के मन्त्रीयों को सोशल मीडिया में उसके स्पष्टीकरण देने पड़ रहे हैं। उसके बाद अब मुख्यमंत्री जी को बजट में छूटे वर्गो की याद आने लगी है।

प्रदेश में कांग्रेस सरकार  में मुख्यमंत्री, मन्त्रीयों और विधायकों के अपने-अपने रास्ते हैं, जिससे ऐसा लग रहा है कि प्रदेश में सरकार नहीं नौटंकी चल रही। जिसका खामियाजा प्रदेश की जनता को भुगतना पड़ रहा है।

उन्होंने कहा कि वर्तमान में प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने स्वयं ही ऐसा माहौल बना दिया है कि आने वाले लोक सभा चुनाव में जनता फिर बीजेपी को चुनेगी और कांग्रेस को उसका असली आयना दिखाएगी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

20 मार्च को द्रोणाचार्य कॉलेज में लगेगा “रक्त महादान” शिविर

20 मार्च को द्रोणाचार्य कॉलेज में लगेगा “रक्त महादान”...

नॉर्थ इंडिया पावरलिफ्टिंग 2026 में सोहबित राजपूत ने जीता रजत पदक

नॉर्थ इंडिया पावरलिफ्टिंग 2026 में सोहबित राजपूत ने जीता...