एसडीआरएफ के जवानों ने छात्र-छात्राओं को दिया आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण

--Advertisement--

एसडीआरएफ के जवानों ने छात्र-छात्राओं को दिया आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण

पधर – अजय सूर्या 

आज गवर्नमेंट डिग्री कॉलेज द्रंग एट नारला में एसडीआरएफ पण्डोह (मण्डी) के जवानों के द्वारा सामुदायिक जागरूकता और आपदा प्रतिक्रिया प्रशिक्षण कार्यक्रम के तहत छात्र -छात्राओं को आपदा प्रबंधन के गुण सिखाए गएl

एसडीआरएफ के सब इंस्पेक्टर यशवंत सिंह ने के बताया कि पिछली बरसात में उपमंडल पधर के आसपास क्षेत्र के कई गांव प्राकृतिक आपदा का नुकसान झेल चुके हैंl कई बार एसडीआरएफ की टीमों को और प्रशासन को पहुंचने में कुछ समय लग जाताl

ऐसे मे स्थानीय लोगों का आपदा प्रबंधन में निपुण होना बहुत जरूरी हैl जिससे जल्द राहत वह बचाव कार्य शुरू कर, जान माल के नुकसान को कम किया जा सकेl

प्रशिक्षण के दौरान एसडीआरएफ के सदस्यों ने कॉलेज के छात्र-छात्राओं को राहत कार्य शुरू करने भूकंप के दौरान बचाव, भूस्खलन, बाढ़ आदि आपदाओं के दौरान बचाव के लिए अपनाए जाने वाले तरीके बताए गएl

प्रशिक्षण एवं जागरूकता के साथ-साथ टीम के द्वारा छात्र-छात्राओं को प्रदर्शनी के माध्यम से अत्याधुनिक उपकरणों की जानकारी दी गई l

ये रहे उपस्थित

इस मौके पर एसडीआरएफ टीम के सब इंस्पेक्टर यशवंत सिंह, हेड कांस्टेबल बलविंदर, एलएचसी प्रिंस, कांस्टेबल नीरज, मुनीश नडा व गवर्नमेंट डिग्री कॉलेज के प्रधानाचार्य बंदना वैद्य व समस्त स्टाफ व छात्र-छात्राएं उपस्थित रहेl

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...