HRTC बस की चपेट में आने से 22 वर्षीय युवक की मौत

--Advertisement--

HRTC बस की चपेट में आने से 22 वर्षीय युवक की मौत

बिलासपुर,7 फरवरी – सुभाष चंदेल

जनपद के बस अड्डे पर बुधवार सुबह एक दर्दनाक हादसा सामने आया है, जहां एचआरटीसी बस की चपेट में आने से 22 वर्षीय युवक की मौत हो गई है।

जानकारी के अनुसार मामला बिलासपुर बस अड्डे का है। बताया जा रहा है कि युवक सब्जी लेने दुकान तक जा रहा था। इसी दौरान अचानक सरकाघाट से शिमला के लिए जा रही एचआरटीसी बस की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मौके का जायजा लिया। मृतक की पहचान 22 वर्षीय रघुवीर के रूप में हुई है।

एसपी शिव राज चौधरी के बोल

एसपी शिव राज चौधरी ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ले जाया गया है। घटनास्थल की छानबीन की जा रही है। पुलिस मामला दर्ज कर हादसे के कारणों का पता लगा रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...