शिमला में सेल्स ऑफिसर के 20 पदों के लिए 09 फरवरी को होंगे साक्षात्कार

--Advertisement--

इच्छुक आवेदक अनिवार्य दस्तावेजों के साथ पहुंचे क्षेत्रीय रोजगार कार्यालय शिमला

शिमला 06 फरवरी – नितिश पठानियां

क्षेत्रीय रोजगार अधिकारी शिमला सीमा गुप्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि क्षेत्रीय रोजगार कार्यालय शिमला, जिला शिमला द्वारा आईएफएम फिनकोच ग्लोबल प्राइवेट लिमिटेड मोहाली, बैंकिंग सेक्टर के लिए जिला शिमला में सेल्स ऑफिसर के 20 पद निकाले गए है।

जिसके लिए 09 फरवरी 2024 को प्रातः 10:30 बजे क्षेत्रीय रोजगार कार्यालय शिमला में साक्षात्कार आयोजित किये जायेंगे, जिसमे इच्छुक आवेदक अपने सभी अनिवार्य दस्तावेजों व रिज्यूमे सहित पहुंचना सुनिश्चित करें।

उन्होंने बताया कि इन पदों के लिए वेतन 2.5 से 3.95 लाख रुपए प्रति वर्ष तथा प्रोत्साहन देय होगा और जिसमें शैक्षणिक योग्यता ग्रेजुएट अनिवार्य है।

इसके अतिरिक्त, आयु वर्ग 23 से 25 वर्ष तक के इच्छुक उम्मीदवार जो इस पद से सम्बन्धित योगता रखते हो, उनका नाम रोजगार कार्यालय में ऑनलाइन पंजीकृत होना अनिवार्य है जो सम्बंधित साईट eemis.hp.nic.in पर पंजीकरण घर बैठे कर सकते है

सीमा गुप्ता ने बताया कि अधिक जानकारी के लिए 9815703430 पर सम्पर्क कर सकते हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

ब्रेकिंग: मनाली में CBI की बड़ी कार्रवाई, सेना का असिस्टेंट गैरिसन इंजीनियर ₹93 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

हिमखबर डेस्क केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) की भ्रष्टाचार निरोधक शाखा...

भाजपा के झूठे प्रचार का मुंहतोड़ जवाब देगी कांग्रेस, 2027 में और कम हो जाएंगे BJP विधायक

हिमखबर डेस्क एक दिवसीय दिल्ली दौरे से हिमाचल लौटे प्रदेश...

बरोटीवाला में शराब की 530 पेटियाें से लदा ट्रक पकड़ा, नहीं मिला परमिट…चालक हिरासत में

बद्दी - रजनीश ठाकुर औद्योगिक क्षेत्र बद्दी-बरोटीवाला में शराब माफिया...