अस्पताल से व्हीलचेयर पर भागा होशियारपुर का चरस तस्कर

--Advertisement--

कुल्लू, 06 फरवरी – अजय सूर्या

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जनपद के भुंतर मणिकर्ण मार्ग पर 1 किलो 106 ग्राम चरस तस्करी के आरोप में गिरफ्तार होशियारपुर का चरस तस्कर न्यायिक हिरासत से फरार हो गया है।

तस्करी के दौरान भी चरस तस्कर ने स्कूटर पर फरार होने की कोशिश की थी, लेकिन वह स्कूटर सहित गिर गया और उसकी टांग टूट गई। इसके बाद आरोपी को क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में उपचार के लिए पुलिस जवानों की निगरानी में रखा गया, उसकी एक टांग में प्लास्टर लगा हुआ था। बीती रात वो अपने एटेंडेंट के साथ व्हील चेयर के सहारे फरार हो गया।

बताया जा रहा है कि इस दौरान पुलिस की ओर से तैनात किया गया जवान भी मौजूद था। फरारी के दौरान जवान को नींद की झपकी आ गई। हालांकि पुलिस जांच में जुटी है। पुलिस के अनुसार तस्कर के साथ एक एटेंडेंट भी रखा गया था।

गौरतलब है कि 16 जनवरी की रात को संदीप कुमार (40) पुत्र केवल कृष्ण निवासी गुरु गोविंद सिंह नगर, होशियारपुर पंजाब को भुंतर पुलिस ने 1 किलो 106 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया था। भुंतर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर कोर्ट में पेश किया था, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया था।
--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...

कुक हेल्पर और स्टीवर्ड के पदों पर भर्ती, 24 सितंबर को कैंपस इंटरव्यू

कुक हेल्पर और स्टीवर्ड के पदों के लिए 24...

सुख आश्रय योजना के 41 लाभार्थियों को 3-3 लाख की मदद, अब अपने घर का सपना होगा पूरा

हिमाचल की सुख आश्रय योजना के तहत 41 लाभार्थियों...