हिमखबर डेस्क
हिमाचल प्रदेश बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन ने कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं की तारीखों में एक बार फिर से फेर-बदल किया है। इसकी डिटेल्स हिमाचल प्रदेश बोर्ड ऑफ सेकंडरी एजुकेशन की ऑफिशियल वेबसाइट hpbose.org पर चेक कर सकते हैं।
इस संशोधन के अनुसार, 10वीं कक्षा की परीक्षा अब 02 मार्च से 21 मार्च, 2024 तक आयोजित की जाएगी, जबकि 12वीं की बोर्ड परीक्षा 01 मार्च से 28 मार्च, 2024 तक आयोजित की जाएगी। विस्तृत विवरण नीचे पढ़ें।
एचपीबीओएसई ने एक आधिकारिक नोटिस जारी कर संशोधन के बारें में बताया और कहा, ”छात्रों के हित में आंशिक संशोधन करते हुए यह अधिसूचित किया जाता है कि 10वीं एवं 12वीं कक्षा के नियमित (नियमित) एवं राज्य मुक्त विद्यालय (एसओएस) के अभ्यर्थियों की वार्षिक परीक्षा, कंपार्टमेंट/श्रेणी सुधार/अतिरिक्त विषय की परीक्षाएं सत्र 2023-24 निम्नानुसार आयोजित किया जाएगा।”
| कक्षा | तारीख | समय |
| कक्षा 10 | 02 मार्च 2024 से 21 मार्च 2024 तक | सुबह 8:45 से दोपहर 12 बजे तक |
| कक्षा 12 | 01 मार्च 2024 से 28 मार्च 2024 तक | सुबह 8:45 से दोपहर 12 बजे तक |
21 फरवरी से प्रैक्टिकल परीक्षाएं
HPBOSE 12वीं डेट शीट 2024

