पैसे कमाने के चक्कर में लुटाए पौने 16 लाख, कांगड़ा के शख्स को साइबर शातिरों ने लगाई चपत

--Advertisement--

कांगड़ा के शख्स को साइबर शातिरों ने लगाई चपत, पीडि़त की शिकायत पर मामला दर्ज

हिमखबर डेस्क

घर बैठे पैस कमाने के चक्कर में जिला कांगड़ा के एक व्यक्ति ने साईबर शातिरों को पौने 16 लाख रुपए लुटा दिए हैं। पहले टास्क पूरा करने पर चार हजार मिलने के बाद 15 लाख 70 हजार से अधिक की ठगी हुई है। इतना ही नहीं, ऑनलाईन शातिरों की ओर से बड़े स्तर पर हिमाचल प्रदेश के लोगों को भी चुना लगाया जा रहा है।

नोर्थ जोन साइबर थाना धर्मशाला के तहत ही एक सप्ताह के भीतर ही आधा दर्जन के करीब लोगों से लाखों रुपए की ठगी के मामले सामने आ चुके हैं। बावजूद इसके लोग शार्टकट पैसे कमाने व गिफ्ट के नाम पर लाखों रुपए की सपंत्ति गंवा रहे हैं।

मिली जानकारी के अनुसार साइबर पुलिस थाना नार्थ जोन धर्मशाला में परागपुर निवासी एक व्यक्ति ने अपने साथ हुई ऑनलाइन ठगी पर मामला दर्ज करवाया है। साईबर पुलिस थाना में सौंपी अपनी शिकायत में व्यक्ति ने बताया है कि उसे टेलीग्राम पर घर बैठे पैसे कमाने का मैसेज आया, जिसे उसने स्वीकार कर लिया।

इस दौरान उसे ऑनलाइन टॉस्क बेस्ड कार्य दिया गया, जिसे उसने पहले चरण को पूरा कर लिया। इसके चलते उसके खाते में कुछ राशि आई और उसे एक अन्य टास्क दिया गया, जिसे भी उसने पूरा कर लिया। इस दौरान शातिरों ने पीडि़त के खाते में कुल करीब चार हजार रुपए की राशि डाली।

इसके बाद उसे टास्क पर टास्क देते गए और टास्क पूरा होने पर उसकी कमाई राशि को देने की बात कहते गए। इसके चलते पीडि़त ने ऑनलाइन करीब 18 अलग-अलग ट्रांजेक्शनों के माध्यम से शातिरों के खाते में 15 लाख 70 हज़ार 998 रुपये डाल दिए। वहीं अपनी साथ ठगी का एहसास होने पर उसने साइबर पुलिस थाना नार्थ जोन धर्मशाला में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज करवाया है।

एएसपी साइबर थाना धर्मशाला प्रवीन धीमान के बोल

उधर, इस संदर्भ में पुष्टि करते हुए एएसपी साइबर थाना धर्मशाला प्रवीन धीमान ने बताया कि पीडि़त की शिकायत पर मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। इसके साथ ही चंबा के व्यक्ति को खाद की फ्रैंजाइजी ऑनलाइन लेना खूब महंगा पड़ा है। जिसमें शातिरों ने रजिस्ट्रेशन व एनओसी फीस सहित अलग-अलग एक दर्जन के करीब ट्रांजेक्षन से पांच लाख 73 हज़ार 405 रुपए ठग लिए हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल SDRF ने रचा इतिहास, लगातार दूसरी बार जीता नैशनल स्ट्रक्चर रैस्क्यू का खिताब

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (एसडीआरएफ) ने...

जब पति को छुड़ाने के लिए थाने की छत पर चढ़ गई नशे में धुत्त पत्नी, फिर अचानक फिसला पैर और पुलिस के सामने...

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के जिला मुख्यालय कुल्लू के पुलिस...

पुरानी रंजिश में हुई भेड़पालक की हत्या, स्थानीय युवक निकला कातिल; पुलिस ने सुलझाई मर्डर मिस्ट्री

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले के झंडूता उपमंडल...

हिमाचल में दिखा इतना लंबा अजगर, वीडियो देखते ही आपके भी उड़ जाएंगे होश; लोगों को सतर्क रहने की सलाह

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के ऊना जिला स्थित चिंतपूर्णी क्षेत्र...