बद्दी में आजमगढ़ के एक युवक ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट बरामद

--Advertisement--

सोलन – रजनीश ठाकुर

सोलन जिला के बद्दी में लक्कड़पुर के साथ रहते युवक ने आत्महत्या करके जीवन की लीला समाप्त कर ली। बता दें कि यह युवक आजमगढ़ यूपी का रहने वाला था, जो की निजी कम्पनी टीडीएस जो की कॉन्ट्रैक्ट लेबर का कम्पनीयो में काम करती है, उसके अधीन यह युवक लॉरियल कंपनी बरोटीवाला में काम करता था।

बता दे की परिवार में भाभी का कहना था कि हम अपने कमरे में थे तो शाम को अजीत गुप्ता ड्यूटी से वापिस आया तो उसने विवेक के कमरे का दरवाजा खटखटाया लेकिन विवेक ने काफी देर तक दरवाजा नही खोला और न ही अंदर से कोई जवाब आया।

जिस पर युवक के जीजा अजीत ने शोर मचाया। फिर मृतक युवक के जीजा ने दरवाजे को तोड़ा तो अंदर देखा की विवेक कमरे के अंदर वाली छत के एंगल से लटका हुआ था। जीजा ने उसका मफलर काटा और साथ में लगते गेराज वाले की मदद से ब्रुकलीन हॉस्पिटल बद्दी लेकर आया। जहा हॉस्पिटल वालो ने उसे मृत घोषित कर दिया। ब्रुकलीन हॉस्पिटल के डॉक्टर अर्पित ने कहा की हॉस्पिटल आने से पहले ही युवक विवेक गुप्ता की मौत हो चुकी थी।

क्या बोली एसपी बद्दी इलमा अफरोज

फोन के जरिए एसपी बद्दी इलमा अफरोज ने कहा की बरोटीवाला थाने में शाम 6 बजे के करीब ब्रुकलिन हॉस्पिटल से मोहम्मद अली नामक व्यक्ति ने कॉल किया और बताया कि एक युवक ने बंद कमरे में आत्महत्या कर ली है। जिस पर कार्यवाही करते हुए एसएचओ बारोटीवाला ने तुरंत पुलिस को भेज दिया।

बहा जाकर पता चला कि विवेक गुप्ता पुत्र नंद लाल गुप्ता गांव मैनपुर ठिक्मा, लालगंज आजमगढ़ का जो रहने वाला है उसने बंद कमरे में सुसाइड कर लिया है। अतः बरोटीवाला पुलिस को एक सुसाइड नोट भी मिला है। जिस पर यह लिखा था कि में अपनी इच्छा से आत्महत्या कर रहा हूं।

एसपी बद्दी इलमा अफरोज ने कहा की पुलिस ने लाश को कब्जे में ले लिया है और पोस्टमार्टम के लिए नालागढ़ सीएचसी ले भेज दिया है। पोस्टमार्टम के बाद परिवार वालो को शव दे दिया जायेगा।

एसपी इलमा अफरोज ने की आम जनता से अपील

एसपी बद्दी इलमा अफरोज ने कहा कि अगर किसी को किसी तरह की परेशानी है तो हमे बताएं लेकिन आत्महत्या जैसी बातों को न करे। सभी नागरिकों से अपील है कि आप किसी भी परेशानी में हो तो बद्दी पुलिस से एक बार जरूर बात करें।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में शूलिनी यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर की अश्लील चैट वायरल: छात्रों ने खोला मोर्चा

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के सोलन में स्थित एक शूलिनी यूनिवर्सिटी एक...

210 पदों पर होगी सीधी भर्ती, जानें कब और कहां होगा इंटरव्यू

हिमखबर डेस्क जिला रोजगार अधिकारी देविंद्र कुमार ने बताया कि...

हमीरपुर में देह व्यापार का पर्दाफाश, होटल से 3 महिलाएं रेस्क्यू, पुलिस से सेटलमेंट की कोशिश

हिमखबर डेस्क हमीरपुर जिला के भोटा क्षेत्र से कुछ दूरी पर...