चम्बा के सिहुंता मे शादी में जा रहे व्यक्ति को रास्ता रोक कर पीटा

--Advertisement--

सिहुंता – अनिल संबियाल

शादी समारोह में शामिल होने जा रहे व्यक्ति का रास्ता रोककर धुनाई करने का मामला प्रकाश में आया है। पीड़ित की शिकायत के आधार पर पुलिस ने केस दर्ज कर छानबीन आरंभ कर दी है।

पुलिस को सौंपी शिकायत में भंगियाना निवासी गांधी राम पुत्र दलकु राम ने बताया कि शुक्रवार को वह एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए घर से निकला था। अचानक एक व्यक्ति ने उसका रास्ता रोक कर बेवजह ही उसके साथ गालीगलौज करते हुए उसकी पिटाई कर दी।

इस हाथापाई में उसे चोटें पहुंची हैं। गांधी राम के चीखने की आवाजें सुनकर ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर उसे हमलावर के चंगुल से उसे छुड़ाया। बहरहाल, पीड़ित ने सिहुंता पुलिस चौकी में मामला दर्ज करवा दिया है।

पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव के बोल

पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव ने खबर की पुष्टि की है। बताया कि पुलिस ने छानबीन आरंभ कर दी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...