कांगड़ा से सम्बन्ध रखने वाले डॉ. अमित कुमार शर्मा ने संभाला उपायुक्त किन्नौर का कार्यभार

--Advertisement--

रिकांगपिओ, 03 फ़रवरी – एस पी क्यूलो माथास 

वर्ष 2016 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा (आई ए एस) अधिकारी डॉ. अमित कुमार शर्मा ने आज उपायुक्त किन्नौर के तौर पर अपना कार्यभार संभाल लिया है।

उल्लेखनीय है कि डॉ. अमित कुमार शर्मा ने अतिरिक्त उपायुक्त जिला ऊना, उपमंडलाधिकारी सुंदरनगर, जिला मंडी, उपमंडलाधिकारी भोरंज, जिला हमीरपुर व खण्ड विकास अधिकारी पछाद, जिला सिरमौर के पद पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं।

उपायुक्त किन्नौर का कार्यभार संभालने से पहले वह निदेशक (निजी व वित्त) हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड तथा अतिरिक्त नियंत्रक (भण्डार) उद्योग विभाग हिमाचल प्रदेश का कार्यभार संभाल रहे थे।

हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के धर्मशाला से सम्बन्ध रखने वाले डॉ. अमित कुमार शर्मा जिला किन्नौर के 40वें उपायुक्त हैं। उन्होंने अपनी शिक्षा धर्मशाला और पालमपुर में हासिल की है। उन्होंने वेटरीनरी साइंस में स्नातक की शिक्षा प्राप्त की है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...