अग्निकांड पीड़ितों के परिजनों ने कंपनी प्रबंधन पर लगाए गंभीर आरोप, बोले- जानबूझ कर लगाई आग

--Advertisement--

सोलन – रजनीश ठाकुर

हिमाचल के औद्योगिक क्षेत्र झाड़माजरी के बद्दी में हिलटॉप स्थित परफ्यूम बनाने वाली अरोमा फैक्टरी में हुए भीषण अग्निकांड के प्रभावितों ने कंपनी प्रबंधन पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

घटना स्थल पर पहुंचे परिजनों ने आरोप लगाया कि फैक्टरी में आग लगने के बाद स्टाफ के लोग मौके से भाग गए, जबकि वर्कर अंदर जल गए। कुछ कामगार कूदकर मर गए, जबकि कंपनी के कर्मचारियों को कुछ नहीं हुआ है।

उत्तर प्रदेश की बंदना ने कहा कि फैक्टरी में उनकी बहन काम करती, लेकिन अभी उसका पता नहीं चल पाया है। वंदना ने आरोप लगाया कि कंपनी घाटे में चल रही थी और इसे बंद करने की तैयारी थी।

यह बात स्टाफ को भी पता था। इसलिए कंपनी से फैक्टरी को आग के हवाले कर दिया। जानबूझ कर आग लगाकर कंपनी के अधिकारी व कर्मचारी गायब हो गए, लेकिन कामगारों को जान गंवानी पड़ी।

कंपनी के मालिक, एमडी, जीएम, एचआर, सुपरवाइजर सब गायब हैं। परिजनों के अनुसार यदि कंपनी घाटे में चल रही थी तो जलाई क्यों गई और क्यों मजदूरों की जान ली गई। परिजनों ने मामले में कड़ी से कड़ी कार्रवाई करने की मांग उठाई।

लापता लोगों की सूची

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...