नगरोटा सुरियाँ – शिव गुलेरिया
विश्व वेटलैंड दिवस (आदृ भूमि दिवस) नगरोटा सूरीया के इंटरप्रिटेशन हाल में वाइल्डलाइफ बीइंग एवं फॉरेस्ट डिपार्मेंट हिमाचल प्रदेश सरकार के सौजन्य मनाया गया। इस अवसर पर विभाग द्वारा बच्चों को वेटलैंड्स भूमियों को बचाने के लिए प्रेरित किया वह कई कई महत्वपूर्ण बातें बताई गई।
वेटलैंड के इस अवसर पर बच्चों को कई प्रकार की प्रतियोगिताएं भी करवाई गई। जिनमें से मुख्यतः क्विज कंपटीशन , क्रॉसवर्ड कंपटीशन रही। डी ए वी स्कूल नगरोटा सूरिया के विद्यार्थियों ने प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता (क्विज कंपटीशन) में पहला स्थान प्राप्त किया। इनमें काव्य कश्यप ,अक्षत शर्मा , शिवांश कौडल रहे। क्रॉस वर्ड कंपटीशन में गुंजन चौधरी तृतीय स्थान हासिल किया।
स्कूल के प्रधानाचार्य शेखर मोदगिल ने बच्चों की इस सफलता के लिए बच्चों की प्रशंसा की व उनकी भूरी भूरी प्रशंसा की
साथ ही वेटलैंड भूमियों को बचाने के लिए बच्चों को प्रयासरत रहने को कहा तथा वेटलैंड को धरती की किडनी बताया। व उनके रखरखाव और उनकी सफाई के महत्व के ऊपर प्रकाश डाला।

