हिमाचल में छह मंत्रियों का कद बढ़ा, हर्षवर्धन-विक्रमादित्य, नेगी, रोहित, धर्माणी, गोमा को अतिरिक्त विभाग

--Advertisement--

पोर्टफोलियो में बदलाव, हर्षवर्धन-विक्रमादित्य, नेगी, रोहित, धर्माणी और गोमा को अतिरिक्त विभाग

शिमला – नितिश पठानियां

राज्य सरकार ने छह मंत्रियों के विभागों में बदलाव कर दिया है। जिनके विभागों में फेरबदल किया है,उनमें हर्षवर्धन चौहान, विक्रमादित्य, जगत सिंह नेगी, रोहित ठाकुर, राजेश धर्माणी और यादविंद्र गोमा शामिल हैं। इन छह मंत्रियों को पहले दिए गए विभागों के अतिरिक्त एक-एक विभाग और दिया गया है।

नवनियुक्त दोनों मंत्रियों का भी कद बढ़ाया गया है। स्वास्थ्य मंत्री धनीराम शांडिल से श्रम व रोजगार वापस ले लिया गया है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने खुद अपना एक विभाग छोड़ा है। नए मंत्री बनाए जाने के बाद हर्षवर्धन चौहान और विक्रमादित्य सिंह से एक-एक विभाग वापस लिया गया था।

अब इन दोनों मंत्रियों को अतिरिक्त विभागों का बंटवारा हुआ है। विक्रमादित्य को नया विभाग शहरी विकास देकर नाराजगी दूर की गई है। राज्य सरकार की ओर से शुक्रवार को इस संबंध में अधिसूचना जारी की गई है।

कैबिनेट मंत्री हर्षवर्धन चौहान के पास अब उद्योग और पार्लियामेंट अफेयर के साथ ही श्रम और रोजगार विभाग की जिम्मेदारी रहेगी।

विक्रमादित्य सिंह के पास पीडब्ल्यूडी के अलावा शहरी विकास विभाग भी होगा।

राजेश धर्माणी अब तकनीकी शिक्षा के साथ नगर नियोजन और हाउसिंग बोर्ड की कमान संभालेंगे।

यादविंदर गोमा युवा सेवाएं, खेल और आयुष के साथ-साथ विधि विभाग की जिम्मेदारी देखेंगे।

किसके पास क्या

  • मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू : वित्त विभाग, सामान्य प्रशासन, गृह विभाग, प्लानिंग, कार्मिक विभाग अन्य वह सभी विभाग जो किसी को दिए नहीं गए।
  • उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री : जल शक्ति विभाग, ट्रांसपोर्ट, भाषा संस्कृति विभाग, को-ऑपरेशन
  • कर्नल धनीराम शांडिल : स्वास्थ्य, सामाजिक न्याय अधिकारिता और सैनिक कल्याण विभाग
  • चंद्र कुमार: कृषि, पशुपालन विभाग, हर्षवर्धन चौहान : उद्योग, श्रम और रोजगार, पार्लियामेंट अफेयर
  • जगत सिंह नेगी : राजस्व, बागवानी, जनजातीय विकास और जन शिकायत निवारण
  • रोहित ठाकुर: शिक्षा, प्रिंटिंग एसेसरीज प्रिंटिंग एंड स्टेशनरी
  • अनिरुद्ध सिंह : ग्रामीण विकास और पंचायती राज
  • विक्रमादित्य सिंह : पीडब्ल्यूडी और शहरी विकास
  • राजेश धर्माणी : नगर नियोजन, हाउसिंग बोर्ड, तकनीकी शिक्षा
  • यादविंद्र गोमा : आयुष, युवा सेवाएं और खेल विभाग, विधि विभाग
--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में 2 करोड़ की हेराफेरी, मनरेगा के सोशल ऑडिट में सामने आई बड़ी गड़बड़

हिमखबर डेस्क  केंद्र ने बेशक मनरेगा की जगह वीबी जी...

10 हजार हिमाचली युवाओं को औद्योगिक प्रशिक्षण देकर बनाया जाएगा कुशल, स्टाइपेंड भी मिलेगा

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश में उद्योग स्थापित करने तथा स्टार्टअप...