बद्दी अग्निकांड: रेस्क्यू टीम को 4 शव मिले, बाकियों की तलाश जारी, अब तक 5 की मौत

--Advertisement--

सोलन – रजनीश ठाकुर

औद्योगिक क्षेत्र बद्दी के झाड़माजरी में हिलटॉप स्थित परफ्यूम बनाने वाली अरोमा फैक्टरी में शुक्रवार दोपहर को लगी आग पर शनिवार सुबह को काबू पा लिया गया है। आग बुझने के बाद NDRF और SDRF की टीमों ने लापता 13 लोगों की तलाश के लिए सर्च अभियान चलाया है।

रेस्क्यू टीमों को कंपनी के अंदर से अभी 4 कामगारों के शव मिले है, जबकि 9 कामगार अभी भी लापता बताए जा रहे हैं जिनकी तलाश जारी है। बता दें कि इस हादसे में अब तक 5 लोगों की मौत हो चुकि है, जबकि 30 के करीब घायल हुए हैं। इसमें से चार गंभीर घायलों का पीजीआी चंडीगढ़ में उपचार जारी है।

भीषण अग्निकांड को देखते हुए मृतकों का आंकड़ा और बढ़ सकता है। वहीं, अग्निकांड प्रभावितों के परिजन भी घटनास्थल पर पहुंचे हैं। अपनों की राह ताक रहे परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।

वहीं अभी भी 10 से ज्‍यादा लोग लापता हैं। वहीं फैक्‍ट्री में आग लगने के समय 60 लोग मौजूद थे, जिसमें ले 40 लोगों का बचाव किया जा चुका है। जानकारी के अनुसार साथ ही उद्योग परिसर के अंदर मिसिंग कर्मियों से सभी महिलाएं व लड़कियां हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...