खाई में गिरी कार; दादा-पोती की गई जान

--Advertisement--

शिमला – नितिश पठानियां 

अपर शिमला के चौपाल विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत देहा इलाके में एक कार अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। कार में एक परिवार के चार लोग सवार थे।

हादसे में दादा व उनकी तीन साल की पोती की मौत हो गई। वहीं दो अन्य लोग घायल हुए हैं। यह दुर्घटना गुरुवार दोपहर बाद मेहा-धांडी सडक़ पर ग्राम पंचायत धार तरपुणु में हुई।

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम घटना स्थल पर पहुंची और राहत व बचाव कार्य शुरू किया।

मृतकों में 55 वर्षीय ओम प्रकाश और उनकी तीन वर्षीय पोती अदिती शामिल हैं, जबकि अजय (35) पुत्र ओम प्रकाश और रीता (30) पत्नी गंभीर रूप से घायल हैं और इन्हें आईजीएमसी रैफर किया गया है।

हादसे का शिकार हुआ परिवार ठियोग तहसील के चनैर इलाके का निवासी है।

डीएसपी ठियोग सिद्धार्थ शर्मा के बोल 

डीएसपी ठियोग सिद्धार्थ शर्मा ने हादसे में दो लोगों की मौत की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि दो घायलों को आईजीएमसी रैफर किया गया है। शवों का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है। वहीं मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...