हिमाचल: आंगन में रखी बंदूक से चली गोली, 12 साल के मासूम की मौत 

--Advertisement--

आंगन में रखी बंदूक से चली गोली, 12 साल के मासूम की मौत।

सोलन – रजनीश ठाकुर 

हिमाचल प्रदेश के सोलन जनपद के अर्की में बंदूक चलने से एक युवक की मौत हो गई। मृतक के ताया सूरत राम ने बंदूक में बारूद भरकर सुखाने के लिए रखी थी।

राजेंद्र कुमार निवासी अर्की ने पुलिस को बताया कि शाम के समय यह अपने बड़े बेटे जयंत गर्ग (12) को नानी के घर छोड़ने के लिए तैयार हो रहा था, जयंत घर के आंगन में ही तैयार हो रहा था। इसी दौरान जोरदार आवाज सुनाई दी।

उसी समय जयंत ने भी जोर-जोर से चिल्लाना शुरु कर दिया। जब वो दौड़कर आंगन में पहुंचा तो आंगन में जयंत के अलावा कोई नहीं था। एक बन्दूक आंगन में नीचे गिरी हुई थी।

जयंत को छाती में चोट लगी हुई थी। तुरंत ही उसे अस्पताल में ले गया, उपचार के दौरान उसकी मृत्यु हो गई। वीरवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।

उधर, अर्की पुलिस ने आईपीसी की धारा 336, 304-A व आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस ने बंदूक को भी कब्जे में ले लिया है।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक योगेश रोल्टा के बोल 

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक योगेश रोल्टा ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस द्वारा मामले की गहनता से जांच की जा रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...