फर्जी चेक देकर ठगे 2.30 लाख

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क 

शिमला के संजौली में एक व्यक्ति से फर्जी चेक देकर धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। पीडि़त व्यक्ति ने मामले की शिकायत पुलिस के पास दर्ज करवाई है।

वहीं, पुलिस ने पीडि़त की शिकायत के आधार पर आरोपी महिला के खिलाफ केस दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

शिकायतकर्ता का आरोप है कि एक महिला से उसने पैसे लेने थे, लेकिन महिला ने फर्जी चेक देखकर उसके साथ धोखाधड़ी की। अब पुलिस थाना ढली में 420 आईपीसी के तहत केस दर्ज किया गया है।

जानकारी के अनुसार शिकायतकर्ता सिद्धार्थ तान्टा निवासी सनी लॉज संजौली ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसने वर्ष 2022-23 में अलग-अलग समय पर नेहा को दो लाख 80 हजार रुपए दिए, जिसमें से नेहा श्याम ने उन्हें 50 हजार रुपए वापस कर दिए थे और बाकी दो लाख 30 हजार रुपए का चेक दे दियाpllp

पीडि़त ने बताया कि जब उसने चेक बैंक में लगाया, तो बैंक से पता चला कि चेक पर हस्ताक्षर मेल नहीं खा रहे हैं। इस दौरान पीडि़त ने नेहा से कहा कि चेक पर हस्ताक्षर मेल नहीं खा रहे हैं और दूसरा चेक दे दो।

पीडि़त का आरोप है कि आरोपी महिला ने उसे दूसरा चेक देने से इनकार कर दिया। पीडि़त का आरोप है कि नेहा ने झूठा चेक देकर उसके साथ धोखाधड़ी की है।

एसपी संजीव गांधी के बोल 

उधर, एसपी संजीव गांधी का कहना है कि पुलिस ने पीडि़त की शिकायत के आधार पर अरोपी के खिलाफ 420 आईपीसी के तहत केस दर्ज करके आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...