हुडा के रिफंड घोटाले में हिमाचल के बद्दी के साथ 3 राज्यों के 18 ठिकानों पर ईडी के छापे

--Advertisement--

बद्दी – रजनीश ठाकुर

बद्दी में सुबह सुबह ईडी रेड से पूरे इंडस्ट्रियल हब मैं हलचल सी फैल गई बता दे की सूत्रो के हवाले से पता चला की हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के गुरुग्राम, फरीदाबाद शहरो में निर्माण सामग्री की खरीद में करोड़ों रुपए का घोटाला सामने आने के बाद हड़कंप सा मच गया था।

आरोप यह भी है कि इस घोटाले में गलत तरीके से धनशोधन किया गया था। हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण रिफंड घोटाले की जांच कर रहे प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) हिमाचल प्रदेश के बद्दी के साथ साथ पंजाब, हिमाचल प्रदेश और हरियाणा में 18 स्थानों पर मंगलवार को छापे मारे। छापेमारी में ई डी की टीम पहले,पंचकुला और चंडीगढ़ के साथ साथ बद्दी में भी पहुंच गई।

बता दे की ईडी यह जांच धन शोधन निवारण अधिनियम (पी एम एल ए) के तहत कर रहा है। यह मामला हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एच यू डी ए) के भीतर जो निर्माण कार्य 2015 से 2019 तक हुए है उसमे 70 करोड़ रुपये की कथित धोखाधड़ी के केसो से संबंधित है।

सूत्रों के मुताबिक हिमाचल के सोलन के बद्दी में भी सर्च ऑपरेशन किया जा रहा है। सूत्रो के हवाले से ई डी कई सरकारी अधिकारियों और कुछ सेवानिवृत अधिकारियों समेत निजी व्यक्तियों के लोकेशन पर ईडी की कार्रवाई बद्दी में जारी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...