हिमाचल में बदलेगा मौसम, 4 दिन बारिश-बर्फबारी के आसार, जानें-शिमला-मनाली में कब गिरेगी बर्फ

--Advertisement--

शिमला – नितिश पठानियां

बीते दो माह से सूखे की मार झेल रहे हिमाचल प्रदेश में मौसम करवट ले सकता है। मौसम विभाग ने चार दिन तक प्रदेश में बारिश-बर्फबारी के आसार जताए हैं। ऐसे में हिमाचल प्रदेश का इंतजार खत्म हो सकता है। शिमला सहित प्रदेश के तमाम इलाकों में मंगलवार को धूप खिली है हालांकि, मैदानी इलाकों में धुंध पड़ रही है।

Himachal Rain

मौसम विज्ञान के शिमला केंद्र ने अपने बुलेटिन में जानकारी दी है कि 25 और दूसरा 27 जनवरी तक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के आसार बन रहे हैं। इस दौरान हिमाचल प्रदेश में मध्य और उच्च पर्वतीय इलाकों किन्नौर, लाहौल-स्पीति, शिमला, सोलन, सिरमौर, मंडी, कुल्लू और चंबा के कुछ हिस्सों में बारिश-बर्फबारी होने की उम्मीद है लेकिन मैदानी जिलों में 27 जनवरी तक मौसम साफ रहेगा। 28 फिर 28 जनवरी को हल्की बारिश हो सकती है।

दो महीने का सूखा कब होगा खत्म

हिमाचल प्रदेश में जनवरी महीने में 100 फीसदी के करीब कम बारिश अब तक हुई है। आसार ऐसे हैं कि जनवरी महीना बिना बारिश के बीत सकता है। सूबे में बीते दो माह में हल्की पुल्की बारिश और बर्फबारी हुई है। दिसंबर और जनवरी सूखे निकल गए हैं। प्रदेश में जो चोटियां जनवरी महीने में सफेद दिखती थी, वहां, पत्थर और मिट्टी दिखाई दे रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...