हॉलीवुड की तर्ज पर धर्मशाला की पहाड़ी होगी विकसित, जानें क्या है पूरा प्लान

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

कैलिफोर्निया के हॉलीवुड की तर्ज पर कांगड़ा के धर्मशाला में पहाड़ी पर बड़े अक्षरों में धर्मशाला लिखा जाएगा। इसे थ्री-डी बोर्ड के रूप में स्थापित किया जाएगा। यह आकर्षक पेंटिंग करीब 100 किलोमीटर दूर से नजर आएगी। इसके लिए जिला प्रशासन ने इंजीनियर और वास्तुकारों को ठोस पहाड़ी का चयन करने के निर्देश दिए हैं।

मैक्लोडगंज से लेकर चामुंडा तक इसके लिए जगह का चयन किया जाएगा। धर्मशाला को पर्यटन नगरी के रूप में विकसित करने के प्रयास किए जा रहे हैं। ताकि देश-विदेश से आने वाले पर्यटकों को आकर्षित किया जा सके।

वर्तमान में जिलाभर के अलग-अलग जगहों पर सेल्फी प्वाइंट स्थापित किए जा चुके हैं, लेकिन धर्मशाला में हॉलीवुड की तर्ज पर स्थापित होने वाला यह विशाल बोर्ड प्रदेश में पहला और अपने आम में अलग होगा।

विधायक विस क्षेत्र धर्मशाला सुधीर शर्मा के बोल

धर्मशाला में हॉलीवुड की तर्ज पर पहाड़ी पर सुनहरे अक्षरों में धर्मशाला लिखा जाएगा। जो कि मीलों दूर से नजर आएगा। इसके लिए जिला प्रशासन को पहाड़ी का चयन करने के निर्देश दिए गए हैं।

एसडीएम धर्मशाला धर्मेश रामोत्रा

धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र में ऊंची और ठोस पहाड़ी का चयन करने के लिए आर्किटेक्ट और इंजीनियरों को कहा गया है। पहाड़ी का चयन होने के बाद डीपीआर तैयार की जाएगी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में एसएसए का कारनामा: मीडियम इंग्लिश और हिंदी में छपवाकर स्कूल भेज दिए प्रश्न पत्र

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के सरकारी स्कूलों में चार जुलाई...

सेना के 10 जांबाजों ने 2 बाइक्स पर 9 मिनट में पार की 9 KM अटल टनल, बना डाला वर्ल्ड रिकॉर्ड!

हिमखबर डेस्क भारतीय सेना के जांबाजों ने अपने अदम्य साहस,...

1.09 किलो चरस छिपाकर ले जा रहे 2 युवक गिरफ्तार

हिमखबर डेस्क बिलासपुर पुलिस की स्पैशल डिटैक्शन टीम ने 2...

अमेरिका के मोटल में लगी भीषण आग, भारतीय दम्पति और बेटी की मौत

हिमखबर डेस्क अमेरिका के Ohio राज्य में एक मोटल में...