छात्र गुरुओं, बड़े बुजुर्गों का सम्मान करें तो मंजिलें दूर नहीं होती – नरदेव कंवर

--Advertisement--

कर्तव्यनिष्ठता से कार्य करने वालों के साथ वर्तमान सरकार।

देहरा – व्यूरो

सोमवार को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक मॉडल पाठशाला ढलियारा का वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह विद्यालय प्रांगण में बड़ी धूम धाम से मनाया गया। इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस मत्स्य विभाग के चेयरमैन व शिमला संसदीय क्षेत्र से अखिल भारतीय कांग्रेस के समन्वयक नरदेव सिंह कंवर ने बतौर मुख्य अतिथि व खाद्य आपूर्ति निगम के निदेशक पुष्पिंदर ठाकुर ने वशिष्ठ अतिथि के तौर पर शिरकत की।

अयोध्या में आज श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के मौके पर सैंकड़ों की संख्या में उपस्थित स्कूली छात्र छात्राओं व अध्यापक वर्ग के साथ साथ अन्य गणमान्य लोगों ने सर्वप्रथम श्री राम स्तुति कर पूरे माहौल को भक्तिमय बना दिया। इस मौके पर छात्रों द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने सभी का मन मोह लिया।

विद्यालय प्रधानाचार्य राजेश वैद ने इस अवसर पर वार्षिक स्कूली रिपोर्ट पढ़ी व स्कूली उप्लवधियों का जिक्र किया जिसके लिए अपने स्टाफ के सहयोग का भी जिक्र किया। अपने संबोधन में मुख्य अतिथि नरदेव कंवर ने जहां स्कूली विद्यार्थियों द्वारा अर्जित उप्लवधियों के लिए ढलियारा स्कूल प्राध्यापक वर्ग ,स्कूल प्रबंधन समिति कार्यकारिणी की प्रशंसा की।

वहीं विद्यालय प्राचार्य द्वारा उठाई विद्यालय की विभिन्न मांगों को लेकर घोषणा की कि इस संबंध में जैसे ही प्रारूप उनके पास आएगा माननीय मुख्यमंत्री महोदय के समक्ष निवेदन कर उनकी मांगों को पूरा किये जाने का भरोसा दिया वहीं सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाले बच्चों को अपनी ओर से 11 हजार रुपए देने की घोषणा की।

इस अबसर पर अपने संबोधन में कंवर ने कहा कि वर्तमान सुक्खू सरकार के कार्यकाल में कार्यकुशल अधिकारियों कर्मियों को और तन्मयता से कार्य करने की बात करते हुए कहा कि ऐसे अधिकारियों को किसी भी अनचाहे दवाव से मुक्त होकर कार्य करना चाहिए उनके अधिकारों की रक्षा करने का जिम्मा हमारा है जो निभाया जाएगा ।

ये रहे उपस्थित

इस अवसर पर विभिन्न पंचायतों के प्रतिनिधि, महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष इंद्रा देवी, जिला कांग्रेस महासचिव इंद्र शर्मा, पवन चौधरी व दर्जनों कांग्रेस संगठन पदाधिकारी व अन्य गणमान्य उपस्थित रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...