जाखू मंदिर शिमला में हनुमान जी के साथ स्थापित की जाएगी भगवान श्री राम की मूर्ति: सीएम

--Advertisement--

शिमला, 22 जनवरी – नितिश पठानियां

राम मंदिर अयोध्या में श्री रामलला की मूर्ति के प्राण प्रतिष्ठा समारोह के अवसर पर मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने सोमवार को जाखू मंदिर में शीश नवाया और हनुमान चालीसा का पाठ किया।

पत्रकारों से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर वह जाखू राम मंदिर आए हैं क्योंकि हनुमान जी भगवान राम के परम भक्त थे।

उन्होंने सभी प्रदेशवासियों से प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर दिए जलाने और भगवान श्री राम द्वारा दिखाए गए रास्ते पर चलने की अपील की। मुख्यमंत्री ने कहा कि जाखू मंदिर में हनुमान जी के साथ भगवान श्री राम की मूर्ति स्थापित की जाएगी।

ये रहे उपस्थित
इस अवसर पर मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार (मीडिया) नरेश चौहान, महापौर नगर निगम शिमला सुरेंद्र चौहान, उप महापौर उमा कौशल, ओएसडी रितेश कपरेट, शिमला-किन्नौर एपीएमसी के अध्यक्ष देवानंद वर्मा, उपायुक्त आदित्य नेगी सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित भी रहे।
--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...