आरएस बाली ने की नाचन की हर पंचायत के लिए 5-5 सोलर लाइटों की घोषणा

--Advertisement--

मेला ग्राउंड घरोट के लिए पांच लाख, पक्के पथ के लिए दिया 3 लाख।

मंडी – अजय सूर्या 

पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष कैबिनेट रैंक आरएस बाली ने मंडी जिला की नाचन विधानसभा क्षेत्र की घरोट पंचायत में आयोजित सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम के दौरान मेला ग्राउंड घरोट के लिए पांच लाख रुपये देने की घोषणा की।

उन्होंने कहा कि इस कार्य में मनरेगा की कनवर्जेंस की जाएगी, जिससे स्थानीय लोगों के लिए रोजगार भी उपलब्ध होगा। उन्होंने घरोट गांव में पैदल पथ को पक्का करने के लिए 3 लाख रुपये देने की घोषणा की।

इसके अलावा घरोट संपर्क सड़क को पक्का करने के लिए उन्होंने पंचायत को इस सड़क को लोक निर्माण विभाग को सौंपने को कहा ताकि विभाग इस पर कार्य कर सके।

उन्होंने लोगों की मांग पर बीएमओ को घरोट पंचायत में आंखों के ऑपरेशन का शिविर लगाने के निर्देश दिए।

उन्होंने नाचन विस क्षेत्र की हर पंचायत के लिए 5-5 सोलर लाइटें देने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि नाचन में जिन पंचायतों में सोलर लाइटें नहीं लगी हैं यह सोलर लाइटें उन पंचायतों में लगाई जाएंगी।

बाली ने कहा कि घरोट कार्यक्रम में आई हर मांग पर कार्रवाई की निगरानी उनका आफिस करेगा। यह तय बनाया जाएगा कि कार्यक्रम में आई लोगों की प्रत्येक मांग तय समय में पूरी हो।

उन्होंने डीसी मंडी को निर्देश दिए कि वे हर एप्लीकेशन के स्टेटस को लेकर प्रत्येक आवेदनकर्ता को पत्र लिखें तथा उसपर हुई कार्रवाई से अवगत कराएं।

उन्होंने इस मौके पर लोगों से अपना मोबाईल नम्बर साझा करते हुए कि वे मांगों पर हुए एक्शन को लेकर सीधा उनसे संपर्क करें।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में एसएसए का कारनामा: मीडियम इंग्लिश और हिंदी में छपवाकर स्कूल भेज दिए प्रश्न पत्र

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के सरकारी स्कूलों में चार जुलाई...

सेना के 10 जांबाजों ने 2 बाइक्स पर 9 मिनट में पार की 9 KM अटल टनल, बना डाला वर्ल्ड रिकॉर्ड!

हिमखबर डेस्क भारतीय सेना के जांबाजों ने अपने अदम्य साहस,...

1.09 किलो चरस छिपाकर ले जा रहे 2 युवक गिरफ्तार

हिमखबर डेस्क बिलासपुर पुलिस की स्पैशल डिटैक्शन टीम ने 2...

अमेरिका के मोटल में लगी भीषण आग, भारतीय दम्पति और बेटी की मौत

हिमखबर डेस्क अमेरिका के Ohio राज्य में एक मोटल में...