इद्रु नाग मंदिर में सफाई के साथ लगाई बारिश की गुहार

--Advertisement--

बारिश न होने से किसानों सहित स्थानीय लोग है परेशान, स्वच्छ तीर्थ अभियान के तहत इद्रु नाग मंदिर खनीयारा में की सफाई।

धर्मशाला – हिमखबर डेस्क 

स्वच्छ तीर्थ स्थल अभियान के तहत रविवार को भगवान इद्रु नाग मंदिर खनियारा परिसर की सफाई के साथ नाग देवता से बारिश की गुहार पूर्व विधायक विशाल नेहरिया के साथ स्थानीय लोगों ने लगाई।

माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर चलाये गये स्वच्छ तीर्थ अभियान के तहत रविवार को पूर्व विधायक ने स्थानीय लोगों के साथ मिलकर मंदिर परिसर को साफ किया।

साथ ही अयोध्या राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा से पूर्व रविवार को धर्मशाला में हुये विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लिया, जिसमें दाड़ी और कोतवाली बाजार की विभिन्न शोभा यात्रा में भाग लिया।

पूर्व विधायक नेहरिया ने कहा कि क्षेत्र में बारिश न होने से किसानों सहित स्थानीय लोग खासे परेशान हो रहे हैं। किसानों की फ़सल के लिए इस समय की बारिश को लाभकारी माना जाता है।

वहीं बारिश न होने से मौसम खुशक होने से लोग बिमारियों की चपेट में आने लगे हैं। ऐसे में पूर्व विधायक श्री नेहरिया ने स्थानीय लोगों के साथ मिलकर भगवान से क्षेत्र में बारिश की गुहार के साथ पुरे परिसर को साफ किया।

ये रहे उपस्थित 

इस मौके पर सौकणी दा कोट पंचायत के उपप्रधान श्पुन्नी लाल शर्मा, मंदिर पुजारी विपन शर्मा, युवाओं में आशीष शर्मा, तनिश शर्मा, अक्षय कुमार, मनीष, शिवांग, सुशील कपूर, साहिल कुमार, साहिल शर्मा, अभिषेक कश्यप सहित अन्य लोग शामिल रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में एसएसए का कारनामा: मीडियम इंग्लिश और हिंदी में छपवाकर स्कूल भेज दिए प्रश्न पत्र

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के सरकारी स्कूलों में चार जुलाई...

सेना के 10 जांबाजों ने 2 बाइक्स पर 9 मिनट में पार की 9 KM अटल टनल, बना डाला वर्ल्ड रिकॉर्ड!

हिमखबर डेस्क भारतीय सेना के जांबाजों ने अपने अदम्य साहस,...

1.09 किलो चरस छिपाकर ले जा रहे 2 युवक गिरफ्तार

हिमखबर डेस्क बिलासपुर पुलिस की स्पैशल डिटैक्शन टीम ने 2...

अमेरिका के मोटल में लगी भीषण आग, भारतीय दम्पति और बेटी की मौत

हिमखबर डेस्क अमेरिका के Ohio राज्य में एक मोटल में...