सिद्धाथा नहर जल्द होगी दुरुस्त, किसानों को मिलेगा पानी।
ज्वाली – अनिल छांगू
हिमख़बर पर “कुहलों में नहीं आया पानी’ शीर्षक से प्रकाशित समाचार का असर देखने को मिला। हिमख़बर पर समाचार के प्रकाशित होने के बाद कृषि एवं पशुपालन मंत्री चंद्र कुमार ने रविवार को विश्राम गृह ज्वाली में जलशक्ति विभाग के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की।
उन्होंन सिद्धाथा क्षेत्र में बंद पड़ी कूहलों को दुरुस्त करने व कहलों से गाद इत्यादि निकालकर पानी मुहैया करवाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि किसानों को कूहलों का लाभ मिलना चाहिए।
बैठक में जल राक्ति विभाग के अंतर्गत चल रही विकास योजनाओं को प्रगति व भविष्य में बनने वाली सिंचाई एवं पेयजल योजनाओं के बारे में समीक्षा की।
मंत्री चंद्र कुमार ने जलशक्ति विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे जवाली विधानसभा क्षेत्र में पेयजल तथा सिंचाई योजनाओं के सुनियोजित विस्तार के लिए एक मास्टर प्लान तैयार करें, ताकि निकट भविष्य में इस क्षेत्र में पेयजल के साथ साथ सिंचाई सुविधा का लाभ सभी क्षेत्रवासियों को मिल सके।
कृषि मंत्री चंद्र कुमार ने कहा कि सिद्धाया इलाके में सिंचाई सुविधा को जायका परियोजना से जोड़ा जाएगा, जिसमें विभिन्न पंचायतों में नलकूपों का निर्माण किया जाएगा। इसके तहत छोटी-छोटी कुहलों का निर्माण कर हर किसान के खेत तक पानी पहुंचाया जाएगा।
उन्होंने कहा कि सिद्धाया नहर के तहत जो भी चैनल अवरुद्ध हो गए हैं या क्षतिग्रस्त है, उनको जल्द ठीक करने के जलशति विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए गए।
उन्होंने कहा कि सिद्धाथा नहर का निर्माण सिद्धाथा इलाके के लिए किया गया था और इसका पूरा लाभ सिद्धाथावासियों को मिलना चाहिए।
ये रहे उपस्थित
इस अवसर पर जलशक्ति विभाग के अधीक्षण अभियंता विकास बक्शी, अधिशाषी अभियंता अजय शर्मा, सहायक अभियंता पवन काँडल सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

