विधायक ने 48 घंटे के भीतर ईसीएच शाहपुर में स्थापित करवाई डेंटल चेयर

--Advertisement--

विधायक ने 48 घंटे के भीतर ईसीएच शाहपुर में स्थापित करवाई डेंटल चेयर

शाहपुर – नितिश पठानियां 

ईसीएच शाहपुर में डेंटल क्लीनिक में 48 घंटे के भीतर डेंटल चेयर स्थापित कर शनिवार को स्थानीय विधायक केवल सिंह पठानियां ने विधिवत उद्घाटन किया।

इससे पूर्व उन्होंने ईसीएच भूतपूर्व सैनिक अंशदाई स्वास्थ्य योजना परिसर में एक लाख 90 हजार रुपए से निर्मित किये गये सार्वजनिक रास्ते का लोकार्पण भी किया ।

गौरतलब है कि उक्त ईसीएच में डेंटल डॉक्टर तो हैं परंतु ऑपरेशन चेयर नहीं थी। इस संबंध में वीरवार को एक्स सर्विसमैन लीग शाहपुर के अध्यक्ष कर्नल जयसिंह अपने साथियों सहित शाहपुर के विधायक केवल सिंह पठानिया के निवास स्थान पर मिले तथा उन्हें इस समस्या के बारे में अवगत करवाया।

विधायक केवल सिंह पठानिया ने त्वरित कार्रवाई करते हुए इसके लिए जो भी जरूरी औपचारिकताएं पूरी करते हुए स्वयं अपनी ओर से उक्त चेयर खरीद कर 48 घंटे के भीतर वहां स्थापित करवा दी तथा जिसका विधि वक्त उद्घाटन भी किया। इस चेयर के लिए एक्स सर्विसमैन लीग शाहपुर ने भी उनका आभार प्रकट किया।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

एन.एस.आई.सी. प्रशिक्षण संस्थान मंडी में निःशुल्क प्रशिक्षण कोर्स के लिए आवेदन आमंत्रित

हिमखबर डेस्क अतिरिक्त उपायुक्त मंडी गुरसिमर सिंह ने यहां बताया...

राजकीय महाविद्यालय चुवाड़ी परिसर में वृक्षों की आवश्यक छंटाई एवं लकड़ी की नीलामी संपन्न

हिमखबर डेस्क राजकीय महाविद्यालय चुवाड़ी परिसर में महाविद्यालय की संपत्ति...

रोटेरियन करनैल चौहान ने संभाली रोटरी क्लब शाहपुर की कमान

शाहपुर - नितिश पठानियां रोटरी क्लब शाहपुर की रोटरी वर्ष...

किन्नौर में 4 जगह फटे बादल, चोलिंग-रिब्बा और लिप्पा-रिस्पा में बाढ़ से चारों तरफ भयंकर तबाही

हिमखबर डेस्क किन्नौर जिले के चोलिंग क्षेत्र में शुक्रवार तड़के...