सांसद अनुराग द्वारा भेजी हमारे राम समाग्री को दूकान दुकान दस्तक देकर किया वितरित

--Advertisement--

सांसद अनुराग द्वारा भेजी हमारे राम समाग्री को दूकान दुकान दस्तक देकर वितरित किया।

देहरा – शिव गुलेरिया 

हमीरपुर लोकसभा क्षेत्र के सह प्रभारी सुमीत शर्मा ने देहरा मंडल के बाजार में सांसद अनुराग ठाकुर द्वारा भेजी गयी हमारे राम सामग्री को कार्यकर्त्ताओं सँग प्रत्येक दूकान पर दस्तक देकर वितरित किया

सुमीत ने इस अभियान के संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि 500 वर्षो के इंतज़ार के पश्चात और पूर्व क़ी पीढ़ीयों के बलिदान और तप के कारण 22 जनवरी को सबके आराध्य भगवान राम अपने भव्य मंदिर में विराजमान होने जय रहे हैं।

उन्होंने बताया क़ी लगातार असंख्य रामभक्तों ने इस दिन के लिए आस्था से सराभोर होकर निरंतर वैचारिक रूप से जन जन तक इस बात को पहुंचाने में सफलता अर्जित क़ी भगवान राम के कारण आज सनातन का नाम वैश्विक पटल पर पूरी गरजना के साथ लिया जाता है।

इसी संदर्भ में स्थानीय सांसद अनुराग ठाकुर ने भी हमीरपुर लोकसभा के लगभग 3 लाख परिवारों तक हमारे राम समाग्री को कार्यकर्त्ता और रामभक्तों के माध्यम से वितरित करवाया गया है।

इस सामग्री में अनुराग का पत्र, एक दीपक, आरती संग्रह, राम जी का ध्वज अयोध्या धाम का स्टीकर इत्यादि राम भक्तों तक वितरित किया जय रहा है।

इस मौके पर जिला अध्यक्ष संजीव शर्मा ने बताया क़ी जिला देहरा के देहरा व जसवं मंडल के रामभक्त कार्यकर्त्ता कर्मठता से सांसद अनुराग के इस आयोजन को सफल करने में दिनरात तत्परता से कार्यकर्ता लगा हुआ है।

वही आज हरिपुर में पूर्व मंत्री रमेश धवाला ने भी राम मंदिर में ऐसे ही एक कार्यक्रम में हिस्सा लिया व सामग्री को वितरित किया।

ये रहे उपस्थित 

इस मौके पर महामंत्री मंडल रणजीत गुलेरिया, युवा मोर्चा महामंत्री रमन शर्मा, विकास, राहुल शर्मा, दीपक शर्मा, राजेश इत्यादि मौजूद रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

क्योंकि यह आराम का मामला है…स्ट्रेट कट, ए-लाइन या अनारकली, कॉटन कुर्तियों के लिए युवतियां क्रेजी

हिमखबर डेस्क जैसे-जैसे गर्मियों का मौसम शुरू हो रहा है, वैसे-वैसे...

ढलियारा में तीखे मोड़ पर खाई में गिरी श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली, 3 की मौत, 15 घायल

हिमखबर डेस्क उपमंडल देहरा के अंतर्गत ढलियारा क्षेत्र में शुक्रवार को...