गेस्ट फैकल्टी पॉलिसी पर रोक, कब निकलेगा JOA-IT 817 का रिजल्ट, CM ने स्पष्ट की स्थिति

--Advertisement--

शिमला – नितिश पठानियां

हिमाचल में गेस्ट फैकल्टी को लेकर जारी विरोध के बीच सरकार ने फिलहाल पॉलिसी को रोक दिया है। शनिवार को खुद मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि गेस्ट फैकल्टी के बारे में लोगों को गलतफहमी है।

होता क्या है कि अगर शिक्षण संस्थान में एक टीचर एक हफ्ते की छुट्टी चला जाता है, तो उस एक हफ्ते में बच्चों की पढ़ाई नहीं हो पाती है। यानी वह हफ्ता खाली चला जाता है।

जब मैंने यह पाया कि क्वालिटी एजुकेशन में हिमाचल 18वें स्थान पर पहुंच गया है, तो यह जानने की कोशिश की कि इसके पीछे मुख्य वजह क्या है।

इस दौरान पाया कि शिक्षकों की ट्रांसफर होती रहती है और उस जगह नए शिक्षक को आने में दस दिन से ज्यादा समय चला जाता है। अब उन दस दिनों के लिए वहां के प्रिंसीपल, क्षेत्र के अधिकारी को यह अधिकार होना चाहिए कि क्वालिटी एजुकेशन के लिए वह पीरियड के हिसाब से गेस्ट टीचर को रख ले। उसे घंटों के हिसाब से पेमेंट दी जाए, लेकिन गेस्ट फैकल्टी के बारे में गलत समझ लिया गया है।

अब सरकार ने फिलहाल पॉलिसी को रोक दिया है। शिक्षा मंत्री से बातचीत करने के बाद ही इस पर आगे कोई फैसला लिया जाएगा।

कब निकलेगा जेओए आईटी 817 का रिजल्ट

मझधार में फंसे जेओए आईटी पोस्ट कोड 817 के रिजल्ट पर मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार इस पर गंभीरता से विचार कर रही है। सीएम ने कहा कि मुझसे जोओए आईटी के अभ्यर्थी मिलने आए थे, जिन्होंने पूछा कि रिजल्ट क्यों नहीं निकाला जा रहा है, तब मैंने उनसे कहा कि हम सुप्रीम कोर्ट में जीत कर आए हैं।

अब मंत्रिमंडल में इस संबंध में चर्चा करेंगे, जिसके बाद रिजल्ट निकाला जाएगा, लेकिन मंत्रिमंडल में चर्चा करने से पहले कानूनी पहलुओं पर विचार किया जाएगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल के निजी-सरकारी स्कूलों पर शिकंजा, शिक्षा विभाग ने जारी किए आदेश

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कई निजी स्कूलों सहित सरकारी...