आग लगने से ढाई मंजिला मकान जला, तीन लोग झुलसे

--Advertisement--

कुल्लू – अजय सूर्या

हिमाचल प्रदेश के जिला कुल्लू की बंजार घाटी की चकुरठा पंचायत के पटंदी गांव में घासनी में लगी आग से ढाई मंजिला मकान जलकर राख हो गया है। आग बुझाते समय तीन लोग झुलस गए। गंभीर रूप से झुलसे ज्ञान चंद को बालीचौकी अस्पताल से नेरचौक मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। दो लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे गई है। वहीं पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार शुक्रवार दोपहर बाद करीब 2:30 बजे फगवाना गांव की तरफ से घासनी में आग लग गई। तेजी से आग की लपटें पटंदी गांव की ओर बढ़ीं और एक ढाई मंजिला मकान इसकी चपेट में आ गया। इस दौरान मकान को जलने से बचाने के लिए मकान मालिक ज्ञान चंद आसपास के लोगों के साथ आग को बुझा रहे थे।

काष्ठकुणी शैली के मकान में आग तेजी से लगी और इसकी चपेट में ज्ञान चंद (50) के साथ अनु कुमार व दुनी चंद भी आए। गांव के लोग उन्हें 108 एंबुलेंस में बालीचौकी ले गए। यहां पर तीनों को प्राथमिक उपचार किया गया। ज्ञान चंद की हालत गंभीर होने पर चिकित्सक ने उसे नेरचौक रेफर किया।

प्रत्यक्षदर्शी राज कुमार ने बताया कि आग बुझाते समय तीनों लोग झुलस गए। ज्ञान चंद पांव से लेकर सिर तक झुलस गए। कहा कि घासनी में भड़की आग में सेब के कई पौधे भी जल गए हैं। मकान जलने से लाखों का नुकसान हुआ है।

एसपी कुल्लू साक्षी वर्मा के बोल

एसपी कुल्लू साक्षी वर्मा ने कहा कि पुलिस भी जांच कर रही है। घासनी में किसने आग लगाई, इसका भी पता लगाया जा रहा है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में आयोजन

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में...

डील का असर: होर्मुज लांघने वाले जहाजों को 60 दिन टैक्स माफ, ईरान उठाएगा खर्च

हिमखबर डेस्क ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (एसएनएसई) ने...

NEET अभ्यर्थियों को HRTC में मुफ्त यात्रा, 20 से 22 जून तक नहीं लगेगा किराया

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में नीट परीक्षा के अभ्यर्थियों को...

न पार्किंग की व्यवस्था, न श्रद्धालुओं के चलने का रास्ता… हिमाचल के चामुंडा धाम में चरमराई व्यवस्था

हिमखबर डेस्क प्रसिद्ध श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम मंदिर में इन...