डमटाल में चली गोली, सच जानने कठुआ पहुंची पुलिस

--Advertisement--

फतेहपुर – अनिल शर्मा

तहसील फतेहपुर के तहत पड़ते खुखनियाड़ा पुल के समीप बीते दिन एक व्यक्ति को किन्ही लोगों द्वारा किडनैप कर लिया गया, जिसे डमटाल ले जाकर गोली मारी गई फिर लखनपुर ले जाकर सड़क किनारे फेंक दिया गया। यह कोई फिल्मी स्क्रिप्ट नहीं है बल्कि एक सच्ची घटना है।

इस घटना से पर्दा उठाते हुए थाना प्रभारी फतेहपुर रजिंदर कुमार ने बताया कि शुक्रवार सुबह जम्मू के पुलिस थाना कठुआ से पुलिस थाना फतेहपुर फोन के माध्यम से जानकारी दी गई कि कठुआ अस्पताल मे सरना निवासी लखविंदर नामक व्यक्ति उपचाराधीन है।

जिसने पुलिस को बताया कि वो अपने निजी काम के चलते हिमाचल के पुलिस थाना फतेहपुर क्षेत्र में अपनी स्कूटी पर आया हुआ था कि वापिस आते समय एक अनजान स्थान पर दो गाड़ियों में सवार लोगों ने उसे किडनैप कर लिया व हिमाचल के ही डमटाल क्षेत्र में ले जाकर उसकी टांग में गोली मार दी।

उसके बाद उसे लखनपुर के समीप सड़क किनारे फेंक दिया। जहां से किसी अनजान व्यक्ति ने उसे अस्पताल पहुंचाया। जिस पर फतेहपुर पुलिस की टीम ने उक्त व्यक्ति की स्कूटी को खुखनियाा के समीप सड़क के साथ खाली जगह से बरामद कर लिया है।

क्षेत्र पुलिस चौकी रहन के अधीन आने के चलते स्कूटी को पुलिस चौकी रैहन के सुपुर्द कर दिया गया है। अब आगे की छानबीन पुलिस चौकी रैहन की टीम करेगी ।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...