धर्मशाला: केंद्रीय विश्वविद्यालय शिक्षण संकाय के भरेगा 32 पद, आवेदन मांगे

--Advertisement--

केंद्रीय विश्वविद्यालय नियमित और अनुबंध आधार पर शिक्षण संकाय के 32 पद भरेगा। इनमें 25 पद नियमित, जबकि सात पद अनुबंध आधार पर भरे जाएंगे।

हिमखबर डेस्क

हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय नियमित और अनुबंध आधार पर शिक्षण संकाय के 32 पद भरेगा। इनमें 25 पद नियमित, जबकि सात पद अनुबंध आधार पर भरे जाएंगे। अभ्यर्थी सात फरवरी तक ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।

विवि ने विभिन्न विभागों में प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर और असिस्टेंट प्रोफेसरों के पदों को भरने के लिए अधिसूचना जारी की है। नियमित आधार पर प्रोफेसरों के 11, एसोसिएट प्रोफेसरों के 12 और असिस्टेंट प्रोफेसरों के दो पद नामित किए गए हैं।

इसके अलावा अनुबंध आधार पर भरे जाने वाले पदों में एसोसिएट प्रोफेसर के दो और असिस्टेंट प्रोफेसर के पांच पद शामिल किए गए हैं। नियमित आधार पर भरे जाने वाले पदों में 17 विभिन्न विभागों में भरे जाएंगे, जबकि अनुबंध आधार पर पांच विभिन्न विषयों में पद भरे जाएंगे।

किस विभाग में भरे जाएंगे कितने पद

सीयू की ओर से जारी नोटिफिकेशन के आधार पर एनिमल साइंस में एक प्रोफेसर और एक एसोसिएट प्रोफेसर, कम्प्यूटेशनल जीव विज्ञान और जैव सूचना विज्ञान में प्रोफेसर एक, कंप्यूटर साइंस एंड इन्फोर्मेशन में प्रोफेसर और एसोसिएट प्रोफेसर का एक-एक पद, दीन दयाल उपाध्याय स्टडीज और अंग्रेजी में प्रोफेसर का एक-एक पद, जबकि जिलोजी में असिस्टेंट प्रोफेसरों के दो पद भरे जाएंगे।

इसके अलावा विजुअल आर्ट्स और जर्नलिज्म एंड माॅस कम्यूनिकेशन में एसोसिएट प्रोफेसरों के एक-एक, लाइब्रेरी एंड इंफोरमेशन साइंस में प्रोफेसर और एसोसिएट प्रोफेसर का एक-एक पद, गणित में एसोसिएट प्रोफेसर के दो, न्यू मीडिया में प्रोफेसर और एसोसिएट प्रोफेसर का एक-एक, पॉलिटिकल साइंस में एसोसिएट प्रोफेसर का एक और पंजाबी और डोगरी विभाग में प्रोफेसर और एसोसिएट प्रोफेसर का एक-एक पद भरा जाना है।

वहीं समाजशास्त्र और सामाजिक मानवविज्ञान विषय में एसोसिएट प्रोफेसर का एक, टूरिज्म एंड ट्रैवल मैनेजमेंट में प्रोफेसर का एक, योगा में प्रोफेसर और एसोसिएट प्रोफेसर का एक-एक और प्रोमोशन ऑफ इकोलॉजिकल, एडवेंचर, हेल्थ एंड कल्चरल टूरिज्म विभाग में प्रोफेसर का एक पद भर जाएगा।

वहीं अनुबंध आधार पर भरे जाने वाले एन्वायरमेंट साइंस में एसोसिएट प्रोफेसर का एक और असिस्टेंट प्रोफेसर के दो, जबकि एचपी केंद्रीय विवि बिजनेस स्कूल में एसोसिएट प्रोफेसर का एक और जर्नलिज्म एंड मॉस कम्यूनिकेशन, हिंदी और एनिमल साइंस में एसोसिएट प्रोफेसर का एक-एक पद भरा जाएगा।

-डॉ. सुमन शर्मा, रजिस्ट्रार, सीयू, धर्मशाला के बोल

हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय में टीचिंग स्टाफ के पदों को भरा जाना है। इन पदों को भरने के लिए नोटिफिकेशन जारी हो चुकी है। इस दौरान सामान्य और ईडब्ल्यूएस वर्ग से 500 रुपये और ओबीसी वर्ग के अभ्यर्थियों से 400 रुपये फीस वसूली जाएगी। वहीं, एससी, एसटी, पीडब्ल्यूडी और महिला अभ्यर्थियों से किसी प्रकार की आवेदन फीस वसूल नहीं की जाएगी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कन्फ्यूजन खत्म, कल एक ही दिन होगी अष्टमी और नवमी

हिमखबर डेस्क  चैत्र नवरात्रि पर्व में अष्टमी और नवमी को...

कितने दिन का होगा लॉकडाउन? दुनिया के सामने सबसे बड़ा संकट, मोदी ने दिए क्या संकेत?

हिमखबर डेस्क  मिडल ईस्ट में जारी जंग और तनाव थमने...

सरकार हिमाचल में बसाएगी 3 नए सैटेलाइट शहर, HUDCO और HIMUDA के बीच MoU साइन

हिमखबर डेस्क  प्रदेश में तीन नए सैटेलाइट शहरों के विकास...