दी दरग्याह सकरी कृषि सेवा सहकारी समिति की नई कार्यकारिणी का सर्व सहमति से हुआ गठन

--Advertisement--

रिटायर्ड प्रिंसिपल मनजीत सिंह गुलेरिया बने प्रधान

नगरोटा सुरियाँ – शिव गुलेरिया

नगरोटा सूरिया के साथ लगते दी दरग्याह सकरी कृषि सेवा सहकारी समिति के कार्यकारिणी कमेटी का गठन आज सर्वसम्मति के साथ संपन्न हुआ। जिसमें रिटायर्ड प्रिंसिपल मनजीत सिंह गुलेरिया को इस सहकारी सभा का प्रधान चुना गया और दीपक राज संधू को उप प्रधान व रघुवीर सिंह, गुरदेव सिंह और रमेश चंद को सदस्य के रूप में चुना गया।

इस सहकारी सभा के सचिव अनिल राणा ने बताया कि दी दरग्याह सकरी कृषि सेवा सहकारी समिति के कार्यकारिणी के चुनाव बारे में पहले ही नोटिस बोर्ड और समाचार पत्रों के माध्यम से सूचना दी गई थी।

जिसमें बताया गया ताकि 4 जनवरी 2024 को नामांकन पत्र भरे जाएंगे और 9 जनवरी तक नाम वापस लिए जा सकते हैं और 18 जनवरी 2024 को चुनाव होना था। हालांकि चुनाव न होकर सर्व समिति से ही कमेटी का गठन हो गया इस सारी प्रक्रिया को खंड निरीक्षक सहकारी सभा के अधिकारी अरविंद कुमार धीमान की अध्यक्षता में पूरा किया गया।

इस दौरान पूर्व में रहे इस सहकारी सभा के प्रधान रमेश चंद राणा ने अपनी मोहर नव नियुक्त प्रधान मनजीत सिंह गुलेरिया को सौंप दी और साथ में पूरी कार्यकारिणी को अपनी ओर से शुभकामनाएं दी।

दी दरग्याह सकरी कृषि सेवा सहकारी समिति के कार्यकारिणी के नवनियुक्त प्रधान मनजीत सिंह गुलेरिया ने सबका धन्यवाद करते हुए कहा की इस समिति का गठन 1957 में हुआ था और तब से लेकर अब तक इस समिति ने बहुत अच्छा कार्य किया है और अब आगे भी सभी के सहयोग से इस सहकारी सभा समिति को नई बुलंदियों पर लेकर जाएंगे।

इस मौके पर गांव के अनेकों ही गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे ,जिसमें मौजूदा ब्लॉक समिति सदस्य मनजीत सिंह जंजुआ, पूर्व प्रधान रमेश चंद्र राणा, बलवीर सिंह, सुरेश राणा, संजय राणा, सतपाल शर्मा, दलजीत ठाकुर, रणदीप सिंह पठानिया, कमल राणा, केवल सिंह आदि ने नवगठित समस्त कार्यकारिणी को हार पहन कर सम्मानित किया ब अपनी ओर से सभी को शुभकामनाएं दी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

दो तीन हफ्ते में खत्म हो जाएगा युद्ध, धड़ाम से गिरेंगी ईंधन की कीमतें, ट्रंप का बड़ा बयान

हिमखबर डेस्क  अमरीका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने संकेत दिया...

सतलुज की लहरों में समा रही थी जिंदगी, फिर पुलिस वाले ने किया ऐसा काम….हर कोई कर रहा सलाम

हिमखबर डेस्क  शिमला जिले के रामपुर में हिमाचल पुलिस के...