कांग्रेस का दुर्भाग्य मंदिर जाने के लिए नेताओं को लेनी पड़ रही परमिशन: नैहरिया

--Advertisement--

प्राण प्रतिष्ठा से पहले सभी धार्मिक स्थलों में चलेगा स्वच्छता अभियान: नैहरिया, आज पूर्व विधायक ने अघंजर महादेव मंदिर परिसर में की सफाई, 22 जनबरी तक जारी रहेगा स्वछता अभियान

धर्मशाला – हिमखबर डेस्क

कांग्रेस पार्टी के नेताओं का इससे बड़ा दुर्भाग्य क्या हो सकता कि मंदिर जाने के लिए हाइ कमान की परमिशन लेनी पड़ रही है और हाइ कमान उन्हें परमिशन नहीं दे रहा। पूर्व विधायक विशाल नेहरिया ने कहा की अयोध्या में बना राम मंदिर सनातनीयों की सेंकड़ों वर्षो की प्रतीक्षा का फल है, लेकिन कांग्रेस इसमें भी राजनिति नफा-नुकशान तलाश रही है।

कांग्रेस पार्टी और उनके नेताओं के लिए इससे बड़े दुर्भाग्य की कोई बात नहीं हो सकती। पूर्व विधायक ने कहा कि अयोध्या में राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा से पहले प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के आह्वान पर जिला कांगड़ा के सभी धार्मिक स्थलों में स्वछता अभियान छेड़ा गया है।

अभियान के तहत सोमबार को पूर्व विधायक विशाल नेहरिया ने अघंजर महादेव मंदिर खनियारा में साफ-सफाई की। इस दौरान स्थानीय लोगों के साथ मिलकर मंदिर परिसर की सफाई की। इससे पूर्व अभियान के पहले दिन मकर सक्रांति पर माँ चामुंडा मंदिर परिसर में सफाई की गई थी।

पूर्व विधायक विशाल नेहरिया ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के आह्वान पर धार्मिक स्थलों की स्वछता का अभियान छेड़ा गया है। 22 जनबरी तक जिला कांगड़ा में इस अभियान के तहत धार्मिक स्थलों की साफ-सफाई की जाएगी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...