पांवटा साहिब में ब्राह्मण सभा की बैठक, 23 जनवरी को होने वाली शोभायात्रा पर चर्चा

--Advertisement--

पांवटा साहिब, 15 जनवरी – नरेश कुमार राधे

उपमंडल के शिव मंदिर तारूवाला में रविवार को ब्राह्मण सभा पांवटा साहिब इकाई की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता अश्वनी शर्मा द्वारा की गई। जिसमें 22 तारीख को अयोध्या में रामलला के प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर विभिन्न मंदिरों में किए जाने वाले कार्यक्रमों पर चर्चा की गई। साथ ही 23 जनवरी को पांवटा साहिब में निकलने वाली भव्य शोभायात्रा पर भी चर्चा की गई।

अध्यक्ष अश्विनी शर्मा ने बताया कि श्री पातालेश्वर मंदिर से नगर पालिका मैदान पांवटा साहिब तक निकलने वाली शोभायात्रा के संचालन का उत्तरदायित्व ब्राह्मण सभा को दिया गया है। उनका कहना है कि सभी इस आयोजन को सफल बनाने के लिए बढ़ चढ़कर भाग लें।

उन्होंने सभी से आह्वान किया है कि 22 तारीख को पांवटा साहिब क्षेत्र के प्रत्येक मंदिर में राम नाम के जाप की एक माला, हनुमान चालीसा या सुंदरकांड का पाठ किया जाए। 23 तारीख की शोभायात्रा में ब्राह्मण सभा तन-मन-धन से सहयोग देगी। इस उपलक्ष्य में एक उचित राशि शोभायात्रा के आयोजन समिति को सौंपी जाएगी।

ये रहे उपस्थित

इस दौरान संरक्षक श्याम चंद्र शर्मा, मदन शर्मा, रवि दत्त शर्मा, राजेंद्र शर्मा, सुभाष शर्मा, विकास शर्मा, डॉक्टर विद्यादत्त शर्मा, पंडित किरण शर्मा, संजय भारद्वाज, सुधांशु कोशिश, अजय शर्मा, हिमांशु कोशिश, रजत शर्मा, अनूप शर्मा, राकेश शर्मा, प्रमोद शर्मा अभिनव शर्मा आदि उपस्थित रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

डील का असर: होर्मुज लांघने वाले जहाजों को 60 दिन टैक्स माफ, ईरान उठाएगा खर्च

हिमखबर डेस्क ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (एसएनएसई) ने...

NEET अभ्यर्थियों को HRTC में मुफ्त यात्रा, 20 से 22 जून तक नहीं लगेगा किराया

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में नीट परीक्षा के अभ्यर्थियों को...

न पार्किंग की व्यवस्था, न श्रद्धालुओं के चलने का रास्ता… हिमाचल के चामुंडा धाम में चरमराई व्यवस्था

हिमखबर डेस्क प्रसिद्ध श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम मंदिर में इन...

कौन बचा रहा है वन माफिया को? 7 वाहनों की गिरफ्तारी के बाद उठे सवाल

जंगलों की लूट पर बड़ा खुलासा,सीआईए ने पकड़े लकड़ी...