इच्छाधारी मंदिर में धूमधाम से मनाया प्रकटोत्सव

--Advertisement--

तहसील बद्दी के तहत मानकपुर के प्रसिद्ध बाबा इच्छाधारी मंदिर में हर साल मनाया जाता है प्रकटोत्सव

सोलन – रजनीश ठाकुर

तहसील बद्दी के तहत मानकपुर (मांनपुरा) के प्रसिद्ध बाबा इच्छाधारी मंदिर में 14 जनवरी  2024 रविवार मकर संक्रांति के दिन बाबा इच्छाधारी का प्रकटोत्सव मनाया गया, बाबा के प्रकटोत्सव के लिए मंदिर में तैयारिया कम से कम एक महीने से चल रही थी। मंदिर व आसपास के क्षेत्र को दुल्हन की तरह सजाया गया।

विदित रहे कि उपमंडल नालागढ़ तहत गाव मानकपुर जो की  इस समय (मांनपुरा) में सन् 1985 में मकर संक्रांति व लोहड़ी के दिन यहा सैकड़ों वर्ष पहले प्राचीन बाबा की पवित्र गुफा से बाबा साक्षात प्रकट हुए थे और उस दौरान बाबा जी के भक्त स्वर्गीय लक्ष्मण दास व सैकड़ों अन्य लोगों को बाबा के साक्षात दर्शन हुए थे तथा उसी दिन बाबा ने अपने भक्त के माध्यम से अपना नाम बाबा इच्छाधारी बताया था।

बाबा ने साक्षात दर्शन देते हुए झाड़ियों में स्थित अपनी पवित्र गुफा के पास बाबा का मन्दिर बनाने की आज्ञा दी थी। तब से लेकर यहा हर वर्ष मकर संक्राति के दिन मंदिर में बाबा इच्छाधारी का प्रकटोत्सव बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है। इस दिन मंदिर में स्थित बाबा के शरीररूपी गुफा को भव्य रूप से सजाया जाता है।

मान्यता है कि बाबा इच्छाधारी अपने हर भक्तों की सभी इच्छाएं पूर्ण करते है। क्षेत्रवासियों में बाबा इच्छाधारी के प्रति भारी आस्था है। वैसे तो सप्ताह के हर शनिवार को मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना व चौंकी लगती है, लेकिन वार्षिक प्रकटोत्सव के दिन मंदिर में पूजा अर्चना व दर्शन करने का अपने आप में एक विशेष महत्व है।

बाबा के पुजारी व भक्त दाता राम ने बताया कि इस बार रविवार 14 जनवरी संक्राति के दिन बाबा का प्रकटोत्सव मनाया गया जो की हर साल मनाया जाता है। उन्होंने बताया कि मंदिर में पूजा-अर्चना व पवित्र झडा चढ़ाया गया तथा इसके बाद विशाल भंडारे का आयोजन किया जाता है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में एसएसए का कारनामा: मीडियम इंग्लिश और हिंदी में छपवाकर स्कूल भेज दिए प्रश्न पत्र

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के सरकारी स्कूलों में चार जुलाई...

सेना के 10 जांबाजों ने 2 बाइक्स पर 9 मिनट में पार की 9 KM अटल टनल, बना डाला वर्ल्ड रिकॉर्ड!

हिमखबर डेस्क भारतीय सेना के जांबाजों ने अपने अदम्य साहस,...

1.09 किलो चरस छिपाकर ले जा रहे 2 युवक गिरफ्तार

हिमखबर डेस्क बिलासपुर पुलिस की स्पैशल डिटैक्शन टीम ने 2...

अमेरिका के मोटल में लगी भीषण आग, भारतीय दम्पति और बेटी की मौत

हिमखबर डेस्क अमेरिका के Ohio राज्य में एक मोटल में...