उद्घाटन और शिलान्यास से पहले मोदी का करें विधायक धन्यवाद: नैहरिया

--Advertisement--

मोदी के आह्वान पर चामुंडा मंदिर से सक्रांति पर किया स्वछता अभियान शुरू

धर्मशाला – हिमखबर डेस्क

पूर्व विधायक विशाल नैहरिया ने कहा कि धर्मशाला में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सहयोग से शहर का सौंदर्यकरण किया जा रहा है और विधायक इसका श्रेय ले रहे हैं। पूर्व विधायक ने कहा कि धर्मशाला में हो रहे विकास कार्यों के शिलान्यास और उदघाटन करने से पहले माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का धन्यवाद जरूर करें।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर रविवार को मकर सक्रांति के अवसर पर पूर्व विधायक विशाल नैहरिया ने माँ चामुंडा मंदिर परिसर में स्वच्छ्ता अभियान छेड़ा। इस दौरान पूर्व विधायक ने स्थानीय लोगों के साथ मिलकर परिसर की सफाई की।

स्वछता अभियान के शुभारम्भ अवसर पर पूर्व विधायक श्री विशाल नैहरिया ने कहा कि धर्मशाला के विकास में सहयोग में माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का बहुत सहयोग रहा है। धर्मशाला को स्मार्ट सिटी की देन भी प्रधानमंत्री की है। इसके माध्यम से ही धर्मशाला का विकास हो रहा है। लेकिन धर्मशाला के विधायक विकास कार्यों का शिलान्यास और उदघाटन करते समय एक बार भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का धन्यवाद नहीं कर रहे।

पूर्व विधायक ने कहा कि यह अब सर्वविदित है कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार धर्मशाला सहित जिला कांगड़ा से सौतेला व्यवहार कर रही है। कांगड़ा के पर्यटन क्षेत्रों में अवैध बसूली हो या फिर धार्मिक क्षेत्रों में लाइट के साथ तोड़-फोड़ के मामले हों, ऐसे कई मामले प्रदेश की कांग्रेस सरकार के निर्देशों पर सामने लाये जा रहे हैं।

प्रदेश कांग्रेस सरकार में तालमेल की कमी: नैहरिया

प्रदेश की कांग्रेस सरकार और उनके विधायकों के बीच तालमेल नहीं बैठ रहा, जिसका सीधा नुकसान क्षेत्र की आम जनता को उठाना पड़ रहा है। प्रदेश की कांग्रेस सरकार के निर्देशों पर माँ आदि हिमानी चामुंडा के रास्ते में लगी सोलर लाइट को तोड़ रहे हैं, वहीं स्थानीय विधायक इसके खिलाफ एफआईआर की मांग कर रहे हैं।

इस कृत्य से यह साफ दिख रहा कि सरकार और उनके विधायकों के बीच तालमेल नहीं बैठ रहा। इससे पूर्व भी त्रियुण्ड ट्रेक पर एंट्री फीस के नाम पर सरकार के निर्देशों पर अवैध वसूली की जा रही है, तो कांग्रेस के ही स्थानीय विधायक इसका विरोध कर रहे हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...